नई दिल्ली.हरि नगर इलाके में 4 बदमाशों द्वारा खुद को क्राइम ब्रांच के अधिकारी एक कारोबारी को पहले अगवा किया और फिर उन्हें घंटों तक सड़कों पर घुमाते रहे। इसके बाद उन्हें अगवा कर लिया गया और रिश्तेदारों से 25 लाख रुपए की फिरौती की डिमांड की गई। इसी बीच जब अमन नामक कारोबारी के एक दोस्त तक अपहरण की बात पहुंची तो उन्होंने रात 9.40 बजे पुलिस को कॉल कर दी गई। पुलिस तुरंत हरकत में आई और रकम देने के बहाने अपहरणकर्ताओं को बुलाया गया। इस बीच पुलिस ने रात 11.10 बजे बदमाश पकड़ लिया और कारोबारी को सकुशल छुड़ा लिया, लेकिन बाकी तीन अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस तीनों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पूछताछ में पता चला कि अजय त्रिपाठी का कॉल सेंटर का बिजनेस है। अजय को अमन के बारे में जानकारी मिली थी कि वह सोशल साइट का कारोबार करता है।
बदमाश कारोबारी को सड़कों पर घुमाते रहे
डीसीपी दीपक पुरोहित के अनुसार मंगलवार दोपहरबाद कार सवार 4 बदमाश अमन नामक कारोबारी के ऑफिस पहुंचे। उन्होंने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। बदमाशों ने उसका फोन कब्जे में लेकर उससे पूछताछ के लिए कार में बिठा लिया। घंटों तक कारोबारी को सड़कों पर घुमाते रहे। इसके बाद उन्होंने कारोबारी के रिश्तेदारों से रुपयों की डिमांड की। डीसीपी ने बताया कि सूचना मिलते ही राजौरी गार्डन के एसीपी राम सिंह की देखरेख में एसएचओ हरि नगर विजेंदर सिंह, चौकी इंचार्ज विक्रम सिंह, एसआई आई जब्बू राम, एएसआई मांगेराम, सुबोध, हेड कांस्टेबल जुगल किशोर, कांस्टेबल गिरिराज और दीपक की टीम बनाई गई। टीम ने तुरंत टेक्निकल सर्विलांस की मदद से अपहरणकर्ताओं की लोकेशन का पता किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wwJhyk