डॉक्टर बोली-मैं चाहूं तो 2 घंटे में नोंच-नोंच के निकाल दूं, हाथ या अंगुली रह गई फिर, इतना बड़ा बच्चा है - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 23 February 2020

डॉक्टर बोली-मैं चाहूं तो 2 घंटे में नोंच-नोंच के निकाल दूं, हाथ या अंगुली रह गई फिर, इतना बड़ा बच्चा है

{वीडियो बनाने वाले डीजीपी को भी देंगे शिकायत, सीएमओ ने डीजी हेल्थ को भेजी रिपोर्ट

करनाल-असंध रोड स्थित गांव प्यौंत के बांसा मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से तेज रफ्तार कार सड़क किनारे रेलिंग से टकरा गई। इसमें सवार करियाणा व्यापारी की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों को असंध के निजी अस्पताल भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर के असंध के पीपल चाैक िनवासी करियाणा व्यापारी 37 वर्षीय नितिन चुघ वार्ड पांच िनवासी दूध का काम करने वाले जतिन, वार्ड 10 निवासी करियाणा व्यापारी साहिल गोयल और वार्ड 6 निवासी हितेश छाबड़ा के साथ शनिवार शाम साढ़े पांच बजे कार से करनाल अाए थे। रात करीब ढाई बजे वापस जा रहे थे। गांव प्यौंत के पास बांसा रोड पर तेज गति से चल रही कार सड़क किनारे रेलिंग से टकरा गई। इससे गंभीर रूप से घायल होने के कारण नीतिन चुघ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य तीनों व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने तरूण के बयान के आधार पर मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

दो मामलों की सूचना नहीं देने पर जुलाना के तहसीलदार पर 50 हजार रुपए का जुर्माना

जींद | सूचना आयोग ने दो अलग-अलग केसों में 25-25 हजार रुपए यानि कुल 50 हजार रुपए का जुर्माना जुलाना के तहसीलदार शिव कुमार सैनी पर लगाया है। जुर्माने की राशि तहसीलदार के अप्रैल व मई माह के वेतन से काटी जाएगी। गांव खरैंटी निवासी सूरजमल नैन ने 20 नवंबर 2018 को तहसील जुलाना में आरटीआई लगाकर जुलाई 2017 में गांव खरैंटी में खरीफ की खराब हुई फसल के मुआवजे से संबंधित सूचना मांगी थी। दूसरी आरटीआई 30 नवंबर 2018 को उपायुक्त जींद के कार्यालय में लगाई थी और अक्टूबर 2018 में उपायुक्त जींद द्वारा जुलाना तहसील के गांव में किए गए औचक निरीक्षण से संबंधित सूचना मांगी थी। इन दोनों ही केसों में सूचना आयोग ने 16 जुलाई 2019 को फैसला दिया था और तहसीलदार जुलाना को 15 दिनों के अंदर सूचना देने के निर्देश दिए थे, लेकिन तहसीलदार जुलाना ने दोनों ही केसों में सूचना उपलब्ध नहीं करवाई। इस कारण से दोनों ही केसों में सूचना आयोग ने तहसीलदार जुलाना को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे, लेकिन इसके बाद भी तहसीलदार जुलाना ने दोनों केसों में सूचना उपलब्ध नहीं करवाई।

रेवाड़ी में गर्ल्स कॉलेज में हुए दूसरे राउंड के मुकाबले

रेवाड़ी | सेक्टर-18 गर्ल्स कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन राउंड के साथ ही क्वार्टर फाइनल मुकाबले कराए गए। संयोजक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एमकेजेके रोहतक की टीम ने एमएम फतेहाबाद को 35-23, दूसरे में जीसीडब्ल्यू जींद ने जीसीडब्ल्यू रेवाड़ी को 50-8, तीसरे में जीसी कोसली ने जीसी रानिया और जीसी बहू की टीम ने जीसी रानिया को हराकर सेमिफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि सोमवार को पहला सेमिफाइनल मैच एमकेजेके रोहतक व जीसीडब्ल्यू जींद तथा दूसरा सेमिफाइनल मैच जीसी कोसली व जीसी कॉलेज बहू की टीम के बीच खेला जाएगा।

दूसरी वीडियो में डॉक्टर के साथ बातचीत

डॉ. पूनम- इसे खिला देना करीब 5-6 बजे बस

वीडियो बनाने वाला- ठीक है जी, परसो आ सकदा जी मैं, तां कह रया सी मैं, क्योंकि 10

हजार दा थोड़ा सा इंतजाम करना

डॉ. पूनम- परसों चाहते हो तुम

वीडियो बनाने वाला- हां जी

डॉ. पूनम- तो फिर एक काम करना, ये गोली तो आज खिला ही देना

वीडियो बनाने वाला- ठीक है जी

डॉ. पूनम- ये गोली तो आज खिला ही देना, पर कल रात को.. कल तो पेरेंट टीचर मीटिंग अटेंड कर लेना, उसके बाद सुना

वीडियो बनाने वाला- हां जी

डॉ. पूनम- परसों सुबह... 5 बजे एक गोली... जैसे बताया था, फिर 8 बजे एक गोली, 3 घंटे निकल गए.. 8 बजे एक गोली।

वीडियो बनाने वाला- ठीक है जी

डॉ. पूनम- उसके बाद 11 बजे, उसके बाद क्या कहते है यहां पर 2 बजे आ जाना।

वीडियो बनाने वाला- ठीक है जी

डॉ. पूनम- परसों, ठीक है ना

वीडियो बनाने वाला- बाकी मैं फोन करके...

डॉ. पूनम- हां हां हां, मुझे बता देना ये लो, ऐसा करना फिर इंजेक्शन क्यों लगाना, पहले मैं टेबलेट दे रही हूं उल्टी की.. तो पहले उल्टी की

टेबलेट देना... फिर उसके बाद ये

वीडियो बनाने वाला- ठीक है.. तो बाकी वो जो मेडिसिन थी जो आपके बोला था जी

डॉ. पूनम- वो तो दे री हूं, उसके बिना कैसे होगा, वो ताे मेन है, ये रख लो पहले

वीडियो बनाने वाला- ठीक है जी

डॉ. पूनम- और ये कब खिलाओगे? परसों... सुबह...5 या 6 बजे

वीडियो बनाने वाला- ठीक है जी

डॉ. पूनम- ठीक है, वो चाहे सो जाए या जाग जाए जो मर्जी, फिर इसका 3 घंटे देखा 8 बजे दे दी। उसके बाद दूसरी गोली 10 बजे दे दी।

वीडियो बनाने वाला- ठीक है जी

डॉ. पूनम- उसके बाद तीसरी गोली 1 बजे

वीडियो बनाने वाला- ठीक है जी

डॉ. पूनम- उसके बाद यहां आ जाएगी

वीडियो बनाने वाला- अगर ब्लीडिंग वगैरा होने लग गई तो..

डॉ. पूनम- वो तो मेरेको फोन कर देना, वो तो मैने देखना है तुमने क्या करना है

वीडियो बनाने वाला- ठीक है जी

वीडियो बनाने वाला- ये 5 निकला है जी

डॉ. पूनम- ठीक है

वीडियो बनाने वाला- 8 होगे, 3 हजार थोआडे कोल पहलां जी और ए 5 हजार होर

डॉ. पूनम- चलो ठीक... (कुछ सामान देती हुई) ये रखो, कैसे रखोगे

वीडियो बनाने वाला- 8 हजार आ गया जी

डॉ. पूनम- हां

वीडियो बनाने वाला- कुडी ना कबरागी सिगी जी

डॉ. पूनम- नी नी...देखो सुनो डिलीवरी जैसी होती है वैसे करनी है हमने, हमने नोंच नोंच के नहीं निकालना क्यों, अगर मैंने नोंच के... मैं चाहूं तो 2 घंटे में नोंच के निकाल दूं। एक भी हाथ रह गया, एक भी उंगली रह गई फेर, इतना बड़ा बच्चा है

वीडियो बनाने वाला- हांजी हांजी हांजी, वो पता क्या, भाभी ने पता क्या (निकालने का तरीका बताया)

डॉ. पूनम- हां, वो नहीं करेंगे, वैसे नहीं करेंगे, पूरा जैसे डिलीवरी होता है, पूरा बच्चा बाहर आएगा, आपको दिखाएंगे भी, अगर कहोगे तो

वीडियो बनाने वाला- ठीक है जी

डॉ. पूनम- तुम अपना कंफर्टेबल रहो

वीडियो बनाने वाला-ठीक है जी

डॉक्टर सस्पेंड, कर्मचारी भी बदलेंगे

डाॅ. पूनम भार्गव को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके साथ जो फोर्थ क्लास कर्मचारी थी, उनको हटाने के लिए भी पीएमओ को बोल दिया है। वो आउटसोर्सिंग के जरिए काम कर रही थी। जांच कमेटी बिठाई थी, उसकी रिपोर्ट हायर अथॉरटी को भेज दी थी।
-डॉ. जसजीत कौर, सीएमओ पंचकूला।

पूनम के अलावा 2 और थे रडार पर

वीडियो बनाने वाले ने दावा कि कि इस पूरे मामले में तीन डॉक्टर बताए जा रहे थे। एक पूनम भार्गव और दो, जिनका वो नाम नहीं बता सकते। जब अबॉर्शन होना था तो उन्हें बताया था कि दो और डॉक्टराें को बुलाया है, जब घर के बाहर गाड़ी में चक्कर लगा रहे थे तो पुलिस उन्हें चौकी ले गई थी। कुछ घंटे वहां बिठाए रखा, जिसके कारण बाकी 2 डॉक्टर उनके हाथ नहीं लगे।

डॉक्टर ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप,बोलीं- घर पर की 10 लाख की डिमांड

उस बंदे को इसलिए घर पर बुला रही थी, ताकि पता लगा सकूं कि टेस्ट कहां से करवाया है। जैसे ही वो मेरे घर पर आता तो उसे बोलती कि देख- मैंने तेरी मदद की है, अच्छा ये बता कि तूने टेस्ट करवाया कहां से है। इसके बाद अब भी टेस्ट हो रहे है। 20 को वो बंदा मेरे घर पर तीन बंदों को लेकर आता है और 10 लाख रुपए की डिमांड करता है, नहीं तो मैं आपका पूरा चिट्‌ठा निकाल दूंगा। उसे पैसे नहीं मिले और उसने ऐसा कर दिया।

शादी से 3 दिन पहले रिश्ता तोड़कर लड़की पक्ष ने जेई व उसके परिवार पर दर्ज कराया दहेज का केस

भास्कर न्यूज | हिसार

जिले के एक गांव वासी बेटी के पिता ने सदर थाना पुलिस में फरीदाबाद में रहने वाले लड़का पक्ष के खिलाफ अमानत में ख्यानत और 3 दहेज निषेध अधिनियम 1961 के तहत केस दर्ज करवाया है। आरोपियों में फरीदाबाद की पावर हाउस काॅलोनी में रहने वाले बिजली बोर्ड में जेई महावीर सिंह, इसकी प|ी और इसका बेटा गौरव शामिल है।

पुलिस को पीड़ित ने बताया कि बेटी की शादी फरीदाबाद में बिजली बोर्ड में जेई के पुत्र के साथ की थी। लड़का-लड़की पक्ष में बातचीत हुई थी। इसके बाद महावीर सिंह परिवार के साथ बेटी को आशीर्वाद देकर हाथ पर रुपया रखकर रिश्ता पक्का कर गया था। 7 फरवरी को दोनों पक्षों की फोन पर बातचीत हुई थी। शादी की तारीख 21 फरवरी 2020 तय थी। लड़की पक्ष ने शादी के कार्ड छपवाकर बंटवाने तक शुरू किए थे। 17 फरवरी 2020 को लड़की पक्ष जेई महावीर सिंह के घर फरीदाबाद पहुंचा था। उन्होंने रीति-रिवाज के हिसाब से खर्चा बताया था। लड़की पक्ष ने लड़के का टीका करने के समय एक चांदी का नारियल दिया था। गले में सोने की चेन और हाथ में सोने की अंगूठी पहनाई थी। 1.31 लाख रुपए लड़के पक्ष को टीके व सामान के रूप में दिए थे।

लड़की के पिता का आरोप है कि जेई महावीर सिंह ने मुझे पहले से ही बोल रखा था कि एक गाड़ी लड़के को देनी है, तभी आना। पहले से लग्जरी कार बुक करवा ली थी। महावीर सिंह की प|ी व बेटा गौरव कुमार बैठे थे। उन्होंने कहा कि हम लेन-देन और गाड़ी से संतुष्ट नहीं हैं। हमने सोचा था कि आपके पास पैसे व प्रॉपर्टी अच्छी है। कम से कम लड़के को टीके में 11 लाख रुपए, 20 तोले सोना देना चाहिए थे। मैंने उनकी बात सुनी। उन्हें कहा कि आपकी सारी मांगें पूरी करने की कोशिश करूंगा।

इधर, बिजली बोर्ड में जेई महावीर सिंह का कहना है कि मैंने कोई दहेज नहीं मांगा है। न कार और न ही 20 तोले सोना। मेरे घर लड़की पक्ष लग्न के लिए आया था। एक रीति रिवाज के साथ आसपास के परिचित व रिश्तेदारों के मान-सम्मान के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि हमारे यहां कोई रिवाज नहीं है। फिर भी कहने पर उन्होंने अपनी इच्छानुसार मान-सम्मान स्वरूप 5-5 रुपए हाथ पर रखे थे। लड़की पक्ष मेरे घर से लौट गया था। इसके बाद पंचायत लेकर घर आया था। लड़की के साथ मेरे बेटे की शादी करने से इनकार कर दिया था।

राखी गढ़ी में हड़प्पा संस्कृति का दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय बनेगा : प्रह्लाद

भास्कर न्यूज | नारनौंद

मानव सभ्यता के सृजन की धरा राखीगढ़ी को विश्व पटल पर लाने के लिए सभी विश्व स्तरीय सुविधाएं दी जाएंगी। राखीगढ़ी में हड़प्पा संस्कृति का विश्व का सबसे बड़ा संग्रहालय बनाया जाएगा।

यह बात केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल ने राखीगढ़ी सभ्यता की विभिन्न साइटों का दौरा करने के बाद निर्माणाधीन संग्रहालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय बजट में पर्यटन क्षेत्र को 2500 करोड़ तथा संस्कृति मंत्रालय को 3150 करोड़ रुपये आवंटित करने के प्रस्ताव के बाद देश की धरोहरों को तेजी से विकसित किया जाएगा। भारतीय धरोहर एवं संरक्षण संस्थान, 8 नए संग्रहालयों का प्रस्ताव तथा 5 प्रमुख पुरातत्व स्थलों के बुनियादी ढांचे को विकसित किया जाएगा। इसमें राखीगढ़ी भी शामिल है। इस अवसर पर प्रदेश के पुरातत्व-संग्रहालय राज्यमंत्री अनूप धानक, हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह, सीकर के सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती व उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी भी मौजूद थे। राखीगढ़ी के टीलों के निरीक्षण के दौरान पुरातत्व विशेषज्ञों ने खुदाई में निकले मिट्टी के बर्तनों व अन्य ऐतिहासिक साक्ष्यों व तथ्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर आर्किलोजिकल सर्वे आफ इंडिया के अधिकारियों ने 3डी प्रजेंटेशन के माध्यम से राखीगढ़ी में किए जा रहे कार्यों का विवरण सबके सामने रखा।

गृहमंत्री ने डीजीपी को लिखी चिट्‌ठी, कहा- लागू क्यों नहीं हो रहे फैसले

राजधानी हरियाणा | गृह मंत्रालय संभालने के बाद पुलिस में सुधार में जुटे गृह मंत्री अनिल विज की ओर से डीजीपी मनोज यादव को सख्त पत्र लिखा गया है। विज ने 19 नवंबर को पहले सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस कर्मचारियों के वेलफेयर को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए थे। लेकिन उनमें कई अभी पेंडिंग हैं। ऐसे में उन्होंने डीजीपी को पत्र लिखकर पूरे मामलों की प्रगति रिपोर्ट देने को कहा है। पुलिस अधिकारियों के साथ हुई बैठक में नौ निर्णय लिए गए थे। सूत्रों का कहना है कि इन फैसलों को लेकर गृह मंत्री ने पहले पुलिस अधिकारियों से मौखिक तौर पर भी जवाब मांगा था। लेकिन इसके बावजूद अभी तक उनमें ज्यादा प्रगति नहीं हुई। बताया गया है कि जो फैसले लिए गए थे, उनमें पुलिस कर्मचारियों के वेलफेयर, पुलिस मॉडर्नाइजेशन, पुलिस कर्मचारियों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी और पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ आने वाले शिकायतें मुख्य रूप से शामिल थे। पंजाब के समान वेतन-भत्तों को लेकर कमेटी गठित करने का भी निर्देश दिया गया था लेकिन बताया गया है कि अभी तक कमेटी का गठन नहीं हुआ है। इसलिए उन्होंने पत्र लिखकर पूछा है कि जो फैसले हुए थे, उन्हें लागू क्यों नहीं हुआ।

पत्र लिखना रुटीन प्रक्रिया : विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि डीजीपी को पत्र लिखा है। परंतु यह रुटीन प्रक्रिया है। जब भी कोई दिशा-निर्देश दिए जाते हैं तो बाद में उनके बारे में अधिकारियों से पूछा जाता है कि उनमें क्या हुआ है। यह पत्र भी इसी से जुड़ा हुआ है।

भाजपा नहीं गटक पा रही डिप्टी सीएम की बनाई गई शराब नीति

गांवों में शराब बंदी को लेकर बनाए नए नियम के बाद डिप्टी साहब अपनी ही नई शराब नीति पर घिर गए हैं। विपक्ष तो दूर उनकी सहयोगी भाजपा ने ही उन्हें कटघरे में खड़ा कर दिया।यह शराब नीति भाजपा नहीं गटक पा रही है। तभी प्रदेशाध्यक्ष बराला ने ही कह दिया है कि निजी स्थानों पर शराब परोसने की छूट नहीं होने चाहिए। वे सीएम से भी मिलेंगे। अब सियासत में इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि दोनों सहयोगी पार्टियों में विचारों का मिलन हुआ नहीं है। तभी एक-दूसरे की ही नीति पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

सबकुछ पहली बार के बाद काका के बजट में नए का इंतजार

पहली बार काका खुद प्रदेश के बजट का लेखा-जोखा पेश करेंगे। सबकुछ नया करने की कोशिश में है। कभी आम लोगों तो कभी विधायकों-सांसदों से चर्चा कर रहे हैं। कहीं कोई कमी न रह जाए या कोई उलाहना न मिले। बजट से पहले सबकुछ पहली बार होने का दावा काका खुद कर रहे हैं। ऐसे में अब सभी को काका की पोटली के खुलने का इंतजार है। पिछले दिनों कुछ विधायकों में चर्चा हुई कि इस बार का बजट कुछ नया होना चाहिए। क्योंकि प्रदेश में काेई सीएम भी पहली बार ही बजट पेश कर रहा है। अब देखना यह भी होगा कि विधायकों से लिए सुझावों में कितने काका के पैमाने पर खरे उतरे हैं।

विपक्ष के भ्रष्टाचार के मु्द्दे का जवाब जीरो टोलरेंस

विधानसभा के सत्र से पहले विपक्ष भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार के दावे कर रहा है। कभी धान घोटाला तो कभी पोस्ट मेट्रिक घोटाला और खनन घोटाले को मुद्दा बना रहा है। जिसका जवाब भी सरकार की ओर से जीरो टोलरेंस शब्द से दिया जा रहा है। अब गठबंधन की सरकार में पहली बार सदन में दोनों पक्षों में सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू होने वाला है। विपक्ष कमर कसकर तैयार है तो सरकार ने भी जवाब देने की पूरी तैयारी की हुई है। तभी तो विभागों से पूरा रिकॉर्ड मंगवा लिया गया है।

उम्र की सीमा में फंस गई चौधराहट

मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला और प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद मिलने वाली चौधराहट में इस बार भाजपा ने उम्र की सीमा का बंधन लगा दिया है। कई ऐसे नेता हैं जो इन पदों की दौड़ से बाहर हो गए। पार्टी ने मंडल अध्यक्ष तो खोजकर बना दिए। परंतु अब जिलाध्यक्ष और प्रदेशाध्यक्ष को लेकर खूब मंथन चल रहा है। एक सीनियर मंत्री ने इस उम्र की सीमा पर पिछले दिनों कह दिया कि क्या करें। यह नेतृत्व ही तय करता है। इसलिए हमें भी मंडल अध्यक्ष के लिए नया आदमी तलाश करना पड़ा।

एक्शन में मंत्री, अफसरों पर कार्रवाई

जब से नई सरकार बनी है तभी से मंत्री पूरे एक्शन में हैं। गृह मंत्री लगातार छापेमार कार्यवाही कर रहे हैं। खनन मंत्री रास्ते में डंपर जब्त करा रहे हैं। वहीं दूसरे अन्य मंत्री भी अधिकारियों पर एक्शन लेने से नहीं चूक रहे। गृह मंत्री बनते ही विज ने पुलिस अधिकारियों की मीटिंग लेकर कई निर्देश दिए थे। परंतु ज्यादातर आगे नहीं बढ़े तो सीधे डीजीपी को पत्र लिखकर अपनी मंशा से वाकिफ करा दिया है। अब देखना यह है कि डीजीपी साहब कितने सक्रिय होते हैं। इधर, बिजली वाले महकमे के मंत्री रणजीत सिंह ने भी एक एक्सईएन को सस्पेंड कर दिया। क्योंकि उसने मंत्री के कहने पर भी काम नहीं किया। -ओएसडी

इंटर कॉलेज स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप

रोहतक, जींद, कोसली और जीसी बहू की टीम सेमीफाइनल में पहुंची

संतुलन बिगड़ने से कार रैलिंग से टकराई, व्यापारी की मौत

वीडियो में डॉ. पूनम

वीडियो में 8 हजार रुपए देने की भी बात आई सामने, 3 हजार पहले दिए, 5 हजार घर

अगले माह दिल्ली में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय के साथ बैठक हाेगी : अनूप धानक

हरियाणा के पुरातत्व-संग्रहालय राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि राखीगढ़ी को योजनाबद्ध तरीके से विकसित करने के लिए अगले माह दिल्ली में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय के साथ बैठक तय हुई है। इस बैठक में राखीगढ़ी के पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने व यहां का सौंदर्यीकरण करने सहित अन्य विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। हरियाणा सरकार इस स्थल को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार के साथ तालमेल के साथ कार्य करेगी ताकि इस स्थान को जल्द विकसित किया जा सके। हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह ने केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत करते हुए राखीगढ़ी के विकास के लिए उनकी ओर से किए गए प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

क्या-क्या बनाया जाएगा : राखीगढ़ी में हड़प्पा संस्कृति से जुड़ा विश्व का सबसे बड़ा संग्रहालय बनाया जाएगा। यहां मोहनजोदड़ो की तर्ज पर ऐतिहासिक दृष्टिकोण का गेट बनाया जाएगा। यहां बनाए जा रहे भवन में आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। यहां ई-लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी। इस भवन को फोर-स्टार रेटिंग दिलवाने के प्रयास किए जाएंगे। पूरे भवन को वाई-फाई से लैस किया जाएगा।

पर्यटन का सीधा संबंध रोजगार से : केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन का सीधा संबंध क्षेत्र के विकास और रोजगार से है, इसलिए राखीगढ़ी और नारनौंद में भी विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए उनका विभाग युवाओं को गाइड की निशुल्क ट्रेनिंग देगा और उन्हें पर्यटन सहयोगी के रूप में स्थापित किया जाएगा।


सीएम ड्यूटी के दौरान हवलदार से मारपीट करने पर पलवल नगर पालिका चेयरमैन पर केस दर्ज

संदीप कौशिक | पंचकूला

सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल के अंदर ही ओपीडी में अबॉर्शन करने के लिए 20 हजार रुपए की डिमांड करने वाली डॉक्टर के घर का दूसरा वीडियो सामने आया है। जहां दवाई भी दी जाती है और 5 हजार रुपए की लेन-देन वाली बात भी होती है। इसमें इंसानियत को शर्मसार करने वाली बात भी डॉक्टर की जुबान से सुनाई देती है। डॉ. पूनम बोलती है- मैं चाहूं तो 2 घंटे में नोंच-नोंच के निकाल दूं, पर एक भी हाथ रह गया, एक भी अंगुली रह गई फेर, इतना बड़ा बच्चा है।

इधर, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने डॉक्टर पूनम को सस्पेंड कर दिया है। डीजी हेल्थ हरियाणा को पूरे मामले में जांच करने के लिए कह दिया है। पूरे मामले में 3 वीडियो सामने आई है। एक वीडियो में सिविल सर्जन पंचकूला के पास गई है। बाकी दो वीडियो में सामने आया कि डॉक्टर को 8 हजार रुपए दे भी दिए जा चुके हैं। इसमें 3 हजार रुपए एक बार और 5 हजार रुपए दूसरी बार दिए जाने की बात सामने आई है। 5 हजार रुपए देने की बात भी वीडियो में रि‍कॉर्ड है। यह वीडियो डॉक्टर के घर की बताई जा रही है।

एमएम पीजी कॉलेज फतेहाबाद 36

राजकीय कॉलेज खरखड़ा 09

2

जीसीडब्ल्यू जींद 50 जीसीडब्ल्यू रेवाड़ी 08

हिसार, सोमवार 24 फरवरी, 2020

राजकीय कॉलेज बहू झज्जर 33 आरबीएस कॉलेज थानावास 08

मृतक नीतिन चुघ का फाइल फोटो।

लड़की पक्ष का आरोप }20 तोले सोना, गाड़ी व लाखों रुपए नहीं मिले तो तोड़ दिया रिश्ता


राखीगढ़ी में लोगों से बात करते केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल।

धरोहरों की राखी } संस्कृति मंत्रालय को 3150 करोड़ रुपए आवंटित करने के प्रस्ताव के बाद देश की धरोहरों का तेजी से विकास होगा

पलवल | मुख्यमंत्री की हथीन रैली के दौरान अनाज मंडी के गेट पर ड्यूटी पर तैनात एक हवलदार से हथीन नपा चेयरमैन द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। हथीन थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि हवलदार राजवीर ने आरोप लगाया है कि उनकी ड्यूटी हरियाणा प्रगति रैली में वीवीआईपी गेट पर लगाई गई थी। साढ़े दस बजे हथीन नपा चेयरमैन सुमित राजपूत उसका भाई विनीत व चालक सिकंदर गेट पर गाड़ी लेकर पहुंचे। उनसे गाड़ी को अलग पार्किंग में लगाने के लिए कहा इसी बात को लेकर उनके साथ मौजूद चालक सिकंदर और उनके भाई ने मारपीट शुरू कर दी। चेयरमैन सुमित राजपूत का कहना था कि उनकी गाड़ी में सीएम के सम्मान में पहनाई जाने वाली पगड़ी रखी थी। पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को रोका। हालांकि उन्होंने सीनियर पुलिस अधिकारियों को इस बारे में पूछने को कहा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनकी बात ने सुनकर गाली-गलौज शुरू कर दी।


नो मििनस्टर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hisar News - haryana news doctor said if i want then in 2 hours i will remove the tip hand or finger is left then this is such a big baby
Hisar News - haryana news doctor said if i want then in 2 hours i will remove the tip hand or finger is left then this is such a big baby
Hisar News - haryana news doctor said if i want then in 2 hours i will remove the tip hand or finger is left then this is such a big baby
Hisar News - haryana news doctor said if i want then in 2 hours i will remove the tip hand or finger is left then this is such a big baby
Hisar News - haryana news doctor said if i want then in 2 hours i will remove the tip hand or finger is left then this is such a big baby
Hisar News - haryana news doctor said if i want then in 2 hours i will remove the tip hand or finger is left then this is such a big baby


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TbXdFp

ADD











Pages