गांधी काॅलाेनी में 2 बदमाशाें ने गली में खड़ी कार के पहले शीशे ताेड़े, फिर लगाई आग - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 3 February 2020

गांधी काॅलाेनी में 2 बदमाशाें ने गली में खड़ी कार के पहले शीशे ताेड़े, फिर लगाई आग


बलदेव नगर की गांधी काॅलाेनी में घर के बाहर गली में खड़ी स्विफ्ट कार के पहले बदमाशों ने शीशे तोड़े, फिर उसमें आग लगा दी। सारा घटनाक्रम पड़ोसी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसमें दो बदमाश मुंह को कपड़े से ढके हुए नजर आ रहे हैं। बलदेव नगर पुलिस ने मकान नंबर 2329 निवासी अमित कुमार की शिकायत पर साजिशन तोड़फाेड़ कर आर्थिक नुकसान पहुंचाने व आग लगाने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

रविवार रात आग लगने की घटना के बारे में कार मालिक को पड़ोसियों से पता चला। अमित के मुताबिक उसने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई। जब उसने पड़ोसी अशोक साहनी का सीसीटीवी देखा तो उसमें मुंह को कपड़े से ढके हुए दो बदमाश इस वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं। इनमें से एक ने आते ही साइड मिरर की तरफ डंडे से वार किए, जिससे शीशा टूट गया।

दूसरा अाराेपी बोतल से कार की छत व साइड शीशों के साथ पेट्रोल या डीजल डालता है। इसके बाद कार पर पेट्रो पदार्थ डाल रहे व्यक्ति ने डंडा थाम लिया और अगले शीशे पर जोर-जोर से वार कर तोड़ दिया, जबकि दूसरे व्यक्ति ने कार के अंदर आग लगा दी। इसके बाद दोनों कार के पीछे की दिशा में निकल लेते हैं लेकिन कुछ कदम चलकर एक व्यक्ति फिर लौटता है और कार का पिछला शीशा तोड़ कर जाता है। अाराेपी दूसरी तरफ खड़ी टाटा इंडिगो कार से आए थे।

बलदेव नगर की गांधी काॅलाेनी में अाग लगाने के बाद जली कार।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news 2 miscreants in gandhi colony shattered glass before car parked in street then set fire
Ambala News - haryana news 2 miscreants in gandhi colony shattered glass before car parked in street then set fire


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31p7WQU

ADD











Pages