पीकेआर जैन वाटिका में एडमोंकस चेंज एट स्कूल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 40 स्कूल लीडर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल उमा शर्मा के स्वागत भाषण से हुए। एडमाेंकस संस्थापक अनुपम कौशिक ने कार्यक्रम की रूपरेखा, बदलते समय में स्कूल लीडर्स का दायित्व और स्कूलों को कैसे बेहतर बना सकते हैं, पर प्रकाश डाला। मुनि इंटरनेशनल स्कूल दिल्ली के संस्थापक अशोक ठाकुर ने समय के साथ शिक्षा कार्यप्रणाली के बदलते रूप अाैर पौराणिक काल में शिक्षा प्रणाली का अंतर सरल तरीके से समझाया। यूपीएलसी के बारे में जागरूक किया। सेंट कबीर की डायरेक्टर और सीबीएसई ट्रेनर अर्चना गाबा ने एसओपी के महत्व व उसे बनाने की विधि के बारे में बताया। प्रज्ञा नोपानी ने प्रायोगिक ज्ञान से बच्चाें काे पढ़ाने की व्यवस्था करने पर अाैर गुरप्रीत कौर ने स्मार्ट स्कूल बनाने काे लेकर विचार रखे। ओपन सेशन में सभी स्कूल लीडर्स ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर सीमा राणा एवं हेमा तलवार का
सहयाेग रहा।
कार्यक्रम में चेतन बंसल, छवि शर्मा, नेहा कश्यप, चरणजीत कौर, सुनीता शर्मा, रुचिका भूटानी, मनीष शर्मा, विक्रांत अग्रवाल, अजय राणा सम्राट, चित्रा आनंद, वंदना शर्मा, मोहिता जैन, रीटा थापर, सोनल शर्मा, शिखा जैन, दीपेंद्र वालिया, ईशा अरोड़ा, डॉ. सुनीता, डॉ. पारुल, बावेजा, सोनिया भाटिया सहित अम्बाला, जींद, शाहाबाद, हिमाचल, पंजाब, दिल्ली के नामी प्रिंसिपलों ने भाग लिया।
सिटी के पीकेआर जैन वाटिका स्कूल में मौजूद स्कूल लीडर्स।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RTEmj2