सीजेएम ने 3 को लगने वाले जागरूकता और सहायता शिविर को लेकर दिए दिशा-निर्देश - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 25 February 2020

सीजेएम ने 3 को लगने वाले जागरूकता और सहायता शिविर को लेकर दिए दिशा-निर्देश


भिवानी | जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिला सत्र न्यायाधीश रमेश चंद्र डिमरी के मार्गदर्शन में एडीआर सैंटर में प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम शिखा की अध्यक्षता में पैनल अधिवक्ता एवं पैरा लीगल वालंटियर की कार्यशाला की गई।

प्राधिकरण की सचिव ने अधिवक्ताओं व पैरा लीगल वालंटियर को तीन मार्च को न्यायिक परिसर में लगने वाले शिविर के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम शिखा ने निर्देश देते हुए कहा कि पैनल अधिवक्ता व वालंटियर प्राधिकरण के द्वारा गरीब व जरूरतमंद लोगों को दी जाने वाली सहायता व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करें।

उन्होंने कहा कि तीन मार्च को कोर्ट परिसर में जागरूकता व सहायता शिविर लगाया जाएगा, इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर उनको योजनाओं का लाभ दिलवाएं। उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर में लगने वाले कैंप में सभी पैनल अधिवक्ता व पैरा लीगल वालंटियर मौजूद रहना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फिल्ड में कार्य करने के दौरान जरूरतमंद लोगों की सूची बनाई जाए और उनको इस कैंप में लाया जाए ताकि उनको उनसे संबंधित योजनाओं का लाभ दिलवाया जा सके। उन्होंने सभी पैरा लीगल वालंटियर पैनल अधिवक्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर एनजीटी एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी देने के निर्देश दिए। सीजेएम ने पैनल अधिवक्ताओं व पैरा लीगल वालंटियर को उनके समक्ष आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली व उनका समाधान भी किया।

पैनल अधिवक्ता एवं पैरा लीगल वालंटियर की कार्यशाला की अध्यक्षता करती सीजेएम शिखा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhiwani News - haryana news cjm gave guidelines for 3 awareness and aid camps


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PmwN2D

ADD











Pages