जनगणना के दौरान लोगों में किसी प्रकार की भ्रांति बने तो उसे जरूर दूर किया जाए: डीसी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 25 February 2020

जनगणना के दौरान लोगों में किसी प्रकार की भ्रांति बने तो उसे जरूर दूर किया जाए: डीसी


मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में जनगणना कार्य के लिए जिले में नियुक्त किए गए चार्ज ऑफिसर के लिए मंगलवार को एक कार्यशाला की गई। डीसी अजय कुमार ने कहा कि जनगणना के दौरान नागरिकों के साथ सहयोग के साथ कार्य करना जरूरी है ताकि सही तथ्य जुटाए जा सकें।

कार्यशाला में चंडीगढ़ मुख्यालय से आए मास्टर ट्रेनर ओमप्रकाश ने जनगणना के दौरान की कार्यप्रणाली के बारे जानकारी दी। कार्यशाला में डीसी ने बताया कि जनगणना किसी भी देश के विकास का आधार होता है। जनगणना के आधार पर वहां का प्रशासनिक व अन्य सुविधाओं का आधारभूत ढांचा तैयार किया जाता है। विकास के लिए योजनाएं भी जनगणना के मद्देनजर ही बनती हैं। इसलिए जनगणना में सही आंकड़ों का एकत्रित करना जरूरी है। डीसी ने निर्देश दिए कि जनगणना कार्य के बारे में लोगों में जागरूकता लाएं ताकि नागरिक सही तथ्य व जानकारी दे सकें। इस अवसर पर एडीसी डॉ. मनोज कुमार, सिटीएम सरजीत नैन, जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल समेत अनेक अधिकारी उपस्थित थे। कार्यशाला के दौरान जनगणना मुख्यालय चंडीगढ़ से पहुंचे मास्टर ट्रेनर ओमप्रकाश ने बताया कि जनगणना में प्रगणकों के अलावा चार्ज ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं, जो जिला, उपमंडल, तहसील व ब्लॉक स्तर पर होंगे। उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य के दौरान मकानों का सूचीकरण कर एक ब्लॉक का रूप दिया जाएगा। इसी प्रकार जनगणना में कोई परिसर, भवन, परिवार, सामान्य परिवार, संस्थागत परिवार, मकानों का नंबर देना, मकानों को वास्तविक नंबर देने के कार्य किया जाएगा।

दिया जाएगा प्रशिक्षण


जिला में जनगणना के लिए 38 फील्ड ट्रेनर लगाए जाएंगे, जिन्हें मार्च में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 2,756 प्रगणकों को लगाया जाएगा। जनगणना में 459 पर्यवेक्षकों को लगाया जाएगा। इन सभी को जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन सभी को अप्रैल में प्रशिक्षण दिया जाएगा।\'\' शिवतेज सिंह, जिला सांख्यिकीय अधिकारी

एक मई से होगा मकानों के सूचीकरण कार्य

जनगणना का कार्य डिजीटल होगा। प्रथम चरण में मकानों को सूचीकरण व गणना का कार्य 1 मई से 15 जून तक होगा। द्वितीय चरण में जनगणना का कार्य 9 फरवरी से 28 फरवरी तक होगा। इसके बाद रिवीजन राउंड दिनांक एक से पांच मार्च 2021 के दौरान किया जाएगा।


लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में जनगणना से जुड़े अधिकारियों को संबोधित करते डीसी अजय कुमार।

चार्ज ऑफिसर को बताया गया कि मकानों में पेयजल का स्रोत, प्रकाश का स्रोत, शौचालयों की सुलभता, गंदे पानी की निकासी का साधन, परिवार के अंदर स्नान की सुविधा, रसोई घर की स्थिति व उसमें प्रयोग किए जाने वाले इंधन का प्रकार भी शामिल हैं। जनगणना कार्य के दौरान परिवार में रेडियो, टीवी, इंटरनेट सुविधा, लैपटॉप, कंप्यूटर, स्मार्ट या लैंडलाइन टेलीफोन, साइकिल, स्कूल, मोपेड, कार,जीप, प्रयोग किए जाने वाला अनाज की भी जानकारी जुटाई जाएगी। जनगणना कार्य के लिए ही परिवार के मोबाइल नंबर की भी जानकारी ली जाएगी। मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जिस पर परिवार का मुखिया अपने मोबाइल फोन से एप पर अपनी जानकारी स्वयं दे सकता है।

जुटाई जाएगी परिवार व संसाधनों की जानकारी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhiwani News - haryana news if there is any kind of misconception among the people during the census it must be removed dc


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Th0zXL

ADD











Pages