गांव रतनगढ़ के पास पिलछियां रोड पर बुधवार रात्रि दो पिकअप गाड़ियों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक गाड़ी में सवार तीन लोग घायल हो गए। जबकि दूसरी गाड़ी में सवार चालक मौके से फरार हो गया। सभी घायल गांव रतनगढ़ के हैं। घायलों को रतिया के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने घायलों के बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव रतनगढ़ निवासी बबरु राम, राजकुमार व मदन लाल बुढ़लाडा रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर सामान छोड़कर रात्रि करीब 8 बजे पिकअप गाड़ी में सवार होकर अपने घर जा रहे थे कि गांव के बस स्टैंड के पास पिलछियां रोड के मोड़ पर सामने से बलियाला सेे रियोंद की तरफ जा रही नरमे से भरी हुई पिकअप गाड़ी से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक गाड़ी की छत उड़कर सड़क किनारे खेतों में जा गिरी जबकि दूसरी गाड़ी करीब 30 फीट दूर जाकर सड़क के बीचों बीच पलट गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में एक गाड़ी में सवार रतनगढ़ निवासी बबरु राम, राजकुमार गंभीर घायल हो गए।
जबकि मदन लाल को मामूली चोट आई है। लोगाें के मुताबिक दूसरी गाड़ी में सवार चालक व दो अन्य लोग गाड़ी के शीशे तोड़कर मौके से फरार होगए। पुलिस ने घायलों के बयान लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क के बीचोंबीच गाडिय़ां पलटने के कारण पिलछियां रोड अवरुद्ध हो गया। जिस कारण बड़े वाहन गांव की फिरनी से होकर गुजरे।
रतनगढ़ के पास पिलछियां रोड पर टक्कर से क्षतिग्रस्त गाड़ी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SsSUW7