नेट जेआरएफ परीक्षा
रचना कुमारी।
नूंह| नूंह खंड के कुर्थला गांव की रहने वाली रचना कुमारी पुत्री राजकुमार ने सीएसआईआर द्वारा आयोजित नेट जेआरएफ की परीक्षा में जीव विज्ञान विषय में ऑल इंडिया रैंक में 77वीं रैंक हासिल की है। रचना की इस उपलब्धि पर परिवार व गांव के लोगों सहित प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रशासन में भारी खुशी देखने को मिल रही है। इससे पहले प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं की छात्रा रही रचना कुमारी ने परीक्षा परिणाम में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद गुडग़ांव के महिला कॉलेज में बीएससी में भी रचना टॉपर रही तो एमडीयू रोहतक से एमएससी में 82 प्रतिशत अंक हासिल कर नाम रोशन किया। छात्रा रचना कुमारी की इस कामयाबी पर प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन देशराज ने कहा कि यह गर्व की बात है कि स्कूल की छात्रा रही रचना ने इलाका का नाम रोशन करने में कमी नहीं छोड़ी है। छात्रा रचना कुमारी शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रही। 12वीं कक्षा में जिले में टॉपर रहकर स्कूल का नाम भी रोशन किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S4tKxQ