अवैध कॉॅलोनी काटने वालों को प्रशासन का कोई खौफ नहीं है लगातार कार्रवाई के बावजूद कॉलोनियां कट रही हैं। दिल्ली के साथ लगते गांव इस्साहेड़ी में डीटीपी विभाग ने एक सप्ताह पहले की गई कार्रवाई में करीब 22 नव निर्माण, दो प्राॅपर्टी डीलरों के कायार्लय व 65 डीबीसी को तोड़ा गया है। पर एक सप्ताह में ही वहां फिर से चारदीवारी तैयार कर दी गई। जिन प्लाटों की चारदीवारी डीटीपी की टीम तोड़कर अाई थी वहीं पर नए सिरे से चारदीवारी तैयार कर ली गई। इसकी खबर लगते ही डीटीपी ने पूरी टीम के साथ एक बार फिर से इस्साहेड़ी गांव में अवैध काॅलोनी में पहुंचकर वहां तोड़फौड़ कर दी। इसमें नायब तहसीलदार जगबीर ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहे व सदर पुलिस की टीम ने वहां पर व्यवस्था संभाली जिससे लोगों के विरोध के बाद भी प्लाटों की चारदीवारी को
तोड़ा जा सके।
प्लाट खरीदने से पहले डीटीपी कार्यालय
में जानकारी लें
शहर के आसपास के क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के कटने का सिलसिला बंद नहीं होने के कारण अब प्रशासन अवैध कॉलोनियों की खबर देने के लिए पटवारियों व नंबरदारों से रिपोर्ट देने को कहा है जिससे समय रहते कार्रवाई को अमल में लाया जा सके। इसी कारण एक सप्ताह में यहां दूसरी कार्रवाई की गई है। लोगों को समझाया भी गया है कि इस गांव में कंट्रोल एरिया सरकार ने घोषित किया है। इस कारण वहां किसी भी हालत में अवैध कॉॅलोनी नहीं काटी जा सकती। भविष्य में भी लोगों को कंट्रोल क्षेत्र में प्लाट खरीदने से पहले डीटीपी कार्यालय में जानकारी लेनी चाहिए।
अवैध काॅलाेनी काटने वालाें के खिलाफ हाेगी कार्रवाई
इस मामले में सोमवार को भी डीटीपी ने यहां अवैध काॅलोनियों को तोड़ी थी पर वहां डीटीपी की टीम के वापस जाते ही मिस्त्री लगा दिए गए व चारदीवारी को फिर से तैयार करवा लिया गया। किसी कारण अाज फिर से टीम को तोड़फाेड़ करनी पड़ी। अब जिन लोगों ने यहां प्लाट करके अवैध निर्माण का काम शुरू करवाया है उनके खिलाफ पुलिस में मामले भी दर्ज करवाए जाएंगे। इस बार डीटीपी अशोक गर्ग ने कहा कि जो लोग यहां काॅलोनियां काट रहे हैं व अवैध निर्माण कर रहे है उनके खिलाफ एफअाईअार भी दर्ज करवाई जाएगी। डीटीपी विभाग ने इस्साहेड़ी गांव में करीब चार एकड़ जमीन कट रही अवैध कॉॅलोनी पर जेसीबी चलाई और वहां 90 चारदीवारी छह नव निर्माणों को तोड़ दिया था, जबकि अाज चार एकड़ में तैयार कालोनी व 40 चारदीवारी तोड़ा है। सुबह डीटीपी अपनी टीम के साथ नायब तहसीलदार व पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे तैयार हो रही कॉॅलोनी को तोड़ने का आदेश दिया। डीटीपी कर्मचारियों वे जेसीबी से सबसे पहले वहां तैयार नव निर्माणों को तुड़वाना शुरू कर दिया। खबर मिलते ही जिन लोगों के प्लाट थे वे मौके पर पहुंच गए पर टीम के साथ पुलिस बल होने से वे लोग विरोध नहीं कर पाए। दोपहर बाद तक चले इस अभियान से स्थानीय लोगों में रोष भी है।
इस्साहेड़ी में जेसीबी अवैध बनाए मकान को तोड़ती हुई।
बहादुरगढ़ के इस्साहेड़ी में तोड़ी गई कॉलोनी।
एक सप्ताह पहले तोड़ी गई प्लाटों की नींव फिर से तैयार हाेने पर की कार्रवाई
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ulcCuW