अम्बाला म्यूजिकल क्लब ने एसडी विद्या स्कूल के सहयोग से शुक्रवार को सुरमयी शाम का आयोजन किया। इसमें सुप्रसिद्ध महिला तबला वादक एवं राष्ट्रपति अवाॅर्ड से सम्मानित रिंपा सिवा जिन्हें “प्रिंसेस ऑफ तबला’ भी कहा जाता है, ने अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर क्लब के चेयरमैन डॉ. नवीन गुलाटी, एसडी विद्या स्कूल की डायरेक्टर प्रिंसिपल नील इंदरजीत कौर संधू, संगीत जगत के महान विभूति ज्ञान चौरसिया, पर्यावरणविद राजेंद्र विज उपस्थित थे। रिंपा सिवा ने तबले की थाप से शास्त्रीय संगीत का ऐसा जादू बिखेरा कि दर्शक खुद को तालियां बजाने से न रोक सके। उनकी इस सुरमयी प्रस्तुति ने आभास दिलाया गायन, वादन व नृत्य तबले के बिना अधूरा है। अंत में उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। रिंपा सिवा पर फ्रांस में वर्ष 1998 में रिंपा सिवा-प्रिंसेस ऑफ तबला नामक डाक्यूमेंटरी बनाई जा चुकी है। इसके अलावा सेंस वर्ल्ड म्यूजिक यूके द्वारा इनकी तबला प्रस्तुति पर सीडी भी बनाई गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ViOPHb