प्रदेश में 4 बड़ी कंपनियां करेंगी 7984 करोड़ का निवेश, इनके प्लांट में 8 हजार को मिलेगा रोजगार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 11 February 2020

प्रदेश में 4 बड़ी कंपनियां करेंगी 7984 करोड़ का निवेश, इनके प्लांट में 8 हजार को मिलेगा रोजगार

चंडीगढ़.प्रदेश में चार बड़ी कंपनियां अपने प्लांट लगाकर यहां पर 7984 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। कंपनियों के प्लांट लगाए जाने से प्रदेश के 8300 से ज्यादों लोगों को रोजगार मिलेगा। कंपनियों के निवेश के लिए बनाई पॉलिसी के अनुसार राज्य सरकार इन्हें पूरी तरह प्लांट लगाने एवं रोजगार देने के लिए 1246 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि का प्रोत्साहन भी देगी। प्रोत्साहन पैकेज को हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड की हुई सातवीं बैठक यह निर्णय लिया गया है।


कंपनियों से सरकार की सभी बातचीत हो चुकी है। प्रदेश में निवेश करने वाली कंपनियों में आरती ग्रीन टैक लिमिटेड, अदानी विलमार लिमिटेड, वंडर सीमेंट लिमिटेड, एम्प्रैक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड कंपनियां शामिल है। बोर्ड की बैठक में बोर्ड ने हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन केंद्र और औद्योगिक नीति एवं प्रोत्साहन ब्यूरो को और मजबूत करने के लिए ब्यूरो में 14 और हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में 37 पदों को भरे जाने की भी स्वीकृति भी दी गई। बैठक में बताया कि फरवरी, 2017से लेकर अब तक हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड के जरिए से विभिन्न विभागों की 1,19,857 सेवाओं का निपटान भी किया गया है।


सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मेगा प्रोजेक्ट लगने से प्रदेश में न केवल बड़ा निवेश होगा, बल्कि युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। इसके साथ ही अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। कंपनियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में विशेष पैकेज दिया जाएगा। इसके लिए पॉलिसी बनी हुई है।

जानिए-कौनसी कंपनी कितना करेगी निवेश और कितने लोगों को मिलेगा रोजगार

  • आरती ग्रीन टैक : यह कंपनी स्टील विनिर्माण कंपनी है। यह कार्बन एवं अलाय स्टील रोल्स एवं स्केव्यर्स, स्पांज आयरन, पावर एवं फैरो अलायस बनाती है। यह आईएमटी रोहतक में 9.92 एकड़ भूमि पर स्टील स्क्रैप प्रोसेसिंग का प्लांट लगाएगी। पहले चरण में कंपनी 129 लोगों को रोजगार देने के साथ 151 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। सरकार 30.06 करोड़ का प्रोत्साहन देगी।
  • अदानी विलमार लिमिटेड : कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण कंपनी है। यह कंपनी ‘फॉर्चून’ मार्का खाद्य तेल तैयार करती है। यह सोनीपत के गोहाना-मुडलाना में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण का प्लांट लगाएगी। एक चावल मिल, चावल से चावल मिलिंग एवं ग्रेडिंग, विलायक निष्कर्षण संयंत्र और राइस ब्रान ऑयल रिफाइनरी यूनिट शामिल हैं। 450 करोड़ रुपए का निवेश कर 600 से एक हजार लोगों को रोजगार देगी। यह 67 एकड़ क्षेत्र पर प्लांट लगाएगी। कंपनी को 65.94 करोड़ रुपए प्रोत्साहन दिया जाएगा।
  • वंडर सीमेंट लिमिटेड: यह सीमेंट ग्राइंडिंग कंपनी है। झज्जर के गांव झांसवा में 50 एकड़ क्षेत्र पर प्लांट लगाएगी। 300 करोड़ रुपए के निवेश के कर 750 लोगों को रोजगार देगी। इस प्लांट में 2.5मिलियन टन सीमेंट को ग्राइंडिंग की जा सकेगी। 298.08 करोड़ की प्रोत्साहन राशि मंजूर की गई है।
  • एम्प्रेक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड : 7083 करोड़ का निवेश कर 6500 लोगों को देगी रोजगार
  • चीन कंपनी है। यह रिचार्जेबल लिथियम इयोन पॉलीमर बैट्रीज बनाती है। यह कंपनी आईएमटी सोहना में 179 एकड़ क्षेत्र पर रिचार्जेबल लिथियम इयोन सेल एवं बैट्रीज का प्लांट लगाएगी। जिसकी हर वर्ष 220 मिलियन बैट्री बनाने की क्षमता होगी। कंपनी छह वर्षों में 7083 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। कंपनी यहां से स्मार्ट फोन, दो एवं तिपहिया ई-वाहन और अन्य प्रयोग में शामिल बैट्रीज की आपूर्ति करेगी। कंपनी करीब 6500 लोगों को रोजगार देगी। कंपनी को सरकार 852 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि का पैकेज देगी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31Lm7Qh

ADD











Pages