लुवास की 40 सदस्यीय विद्यार्थियों की टीम आंध्रप्रदेश में हाेने वाली 20वीं ऑल इंडिया एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी स्पोट्र्स प्रतियाेगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुई। छात्र कल्याण निदेशक एवं एस्टेट ऑफिसर डॉ. त्रिलोक नंदा ने बताया कि प्रतियाेगिता 1 से 5 मार्च तक श्रीवेंकटेश्वर पशुचिकित्सा विश्वविद्यालय, तिरुपति (आंध्रप्रदेश) में आयोजित की जा रही है और प्रतियोगिता में देशभर की 70 टीमें हिस्सा लेंगी। 6 दिवसीय प्रतियोगिता में पिछले काफी समय से अभ्यास कर रहे लुवास के 40 विद्यार्थी विभिन्न खेलों में हिस्सा लेंगे। टीम का नेतृत्व डॉ. यशवंत सिंह एवं डॉ. प्रियंका क्रमश: इंचार्ज एवं मेनेजर के तौर पर करेंगे। टीम को रवाना करते समय लुवास के कुलपति डॉ. गुरदियाल सिंह, छात्र कल्याण निदेशक डॉ. त्रिलोक नंदा, डॉ. एसएस ढाका एवं डॉ. सतबीर शर्मा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि टीम प्रतियाेगिता में विश्व विद्यालय का नाम राेशन जरूर करेंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/385b8CR