सिटी रिपोर्टर } देश के सभी एम्स की पीजी स्ट्रीम में दाखिले के लिए तीन मई को परीक्षा होगी। पीजी स्ट्रीम के लिए साल में दो बार एम्स यह एग्जाम करवाता है। अन्य मेडिकल कॉलेजों में पीजी में दाखिले के लिए नीट पीजी के जरिए एडमिशन होता है। एमबीबीएस पास आउट छात्र साल में दो बार यह एग्जाम दे सकते हैं। इस परीक्षा के जरिए दिल्ली सहित भोपाल, भुवनेश्वर, जोधपुर, पटना, रायपुर व ऋषिकेश एम्स की 539 सीट्स पर एडमिशन मिलेगा। इसमें एमडी, एमएस, एमडीएस, डीएम, एमसीएच की सीटें शामिल हैं। कैंडिडेट्स वेबसाइट www.aiimsexam.org पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यह एग्जाम जुलाई सेशन के लिए आयोजित किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wU9VBr