आठ साल में फरवरी की दूसरी सबसे ठंडी रात, पारा सामान्य से तीन डिग्री नीचे 5.3 डिग्री दर्ज; अभी पूरे हफ्ते ऐसा ही रहेगा पारा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 4 February 2020

आठ साल में फरवरी की दूसरी सबसे ठंडी रात, पारा सामान्य से तीन डिग्री नीचे 5.3 डिग्री दर्ज; अभी पूरे हफ्ते ऐसा ही रहेगा पारा

नई दिल्ली .दिल्ली-एनसीआर में सर्दी नए तेवर दिखा रही है। रात की सर्दी फरवरी में लगातार सामान्य से नीचे बनी हुई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे 5.3 डिग्री दर्ज किया गया। ये फरवरी के महीने में 2012 से 2020 के बीच दूसरी सबसे ठंडी रात है। फरवरी में इससे पहले 8 फरवरी, 2018 को 5.5 डिग्री और 10 फरवरी 2014 को सबसे नीचे 5 डिग्री दर्ज दर्ज किया। पूसा, मंगेशपुर, पालम और आया नगर में भी न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।


दिल्ली में सुबह हल्का कोहरा भी लगातार फरवरी के महीने में छा रहा है। इसकी वजह से सुबह की सर्दी अभी सता रही है। दिल्ली का अधिकतम तापमान यानी दिन में पारा सामान्य से 1 डिग्री नीचे 22.7 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 46-100 फीसदी के बीच दर्ज की गई।

धुंध या हल्का कोहरा रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को सुबह धुंध या हल्का कोहरा रहेगा। दिन में 15-20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। लेकिन दिन का तापमान ना सिर्फ बुधवार को बल्कि 10 फरवरी तक 21-22 डिग्री के बीच ही बना रहेगा। न्यूनतम तापमान को लेकर ये भविष्यवाणी की गई है कि सामान्य से 3-4 डिग्री नीचे पूरे हफ्ते 5 डिग्री पर रात का तापमान थमा रहेगा। इसकी वजह से दिन में सर्दी बेशक कम महसूस हो लेकिन रात की सर्दी रजाई हटाने नहीं देगी।

हवा की मंद रफ्तार से खराब हुई आबोहवा, एक्यूआई 300 के पार

मंगलवार को दिल्ली में हवा की रफ्तार मंद रही, जिसका असर आबोहवा पर पड़ता दिखा और वह खराब से बहुत खराब की श्रेणी में पहुंच गई। दिल्ली के अलावा एनसीआर के प्रमुख शहरों में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी एयर क्वालिटी बहुत खराब की श्रेणी में रही। फरीदाबाद और गुड़गांव में खराब की श्रेणी में रही। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) की शाम चार बजे की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 310 रहा। दिल्ली के नेहरू में सबसे ज्यादा 377 रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा रोहिणी में 370 रहा। एनसीआर के गाजियाबाद में 342, ग्रेटर नोएडा में 320 और नोएडा में 324 दर्ज किया गया। फरीदाबाद में 270 और गुड़गांव में यह 231 रहा। सीपीसीबी ने मौसम विभाग के हवाले से कहा कि मंगलवार को हवा की अधिकतम स्पीड 6 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जोकि आबोहवा खराब होने की वजह थी। बुधवार को हवा की स्पीड 16 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है जिससे एयर क्वालिटी फिर से खराब की श्रेणी में आ सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RZ09Go

ADD











Pages