दिल्ली। राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डन गहरे रंग के गुलाबों, सफेद डेजी और ट्यूलिप की लंबी कतारों के साथ अपने वार्षिक “उद्यानोत्सव” से वसंत का स्वागत करने को तैयार है। राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित यह आकर्षक उद्यान आम जनता के लिए पांच फरवरी यानी आज से खुल जाएगा। इस बार लगभग 10,000 की संख्या में ट्यूलिप, 138 तरह के गुलाब और 70 तरह के लगभग 5000 मौसमी फूल आगंतुकों का स्वागत करेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को पत्नी के साथ मुगल गार्डन के खूबसूरत फूलों का आनंद लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ShqnTj