हैफेड सोसायटी भूना के चेयरमैन की कुर्सी पर छाया संकट, 6 में से 4 सदस्य विरोध में - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 18 February 2020

हैफेड सोसायटी भूना के चेयरमैन की कुर्सी पर छाया संकट, 6 में से 4 सदस्य विरोध में


दी भूना सहकारी विपणन सोसायटी बोर्ड के चेयरमैन की कुर्सी पर भी संकट के बादल मंडरा गए हैं। बोर्ड के छह में से चार निदेशक विरोध में उतर आए हैं। इन निदेशकों ने चेयरमैन के खिलाफ 22 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव के लिए शपथ पत्र सहकारी समितियां हिसार के उप रजिस्ट्रार यशपाल दहिया को सौंपें थे। सोसायटी प्रबंधक राजकुमार भारद्वाज ने उप रजिस्ट्रार के आदेश के बाद निदेशकों व संबंधित अधिकारियों को लिखित पत्र भेजकर सूचित किया है। चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बैठक 4 मार्च को प्रातः 12 बजे समिति कार्यालय भूना में होगी। अविश्वास प्रस्ताव बैठक को लेकर बोर्ड के चेयरमैन दीपक चांगल, वाइस चेयरमैन निर्मला देवी, निदेशक वेद प्रकाश कुलड़िया, चंद्रभान मेहता, संतोष देवी व कृष्ण कुमार के अतिरिक्त उप रजिस्ट्रार हिसार , सहायक रजिस्ट्रार फतेहाबाद, डीएम हैफेड फतेहाबाद व निरीक्षक सहकारी समितियां भूना को भी अविश्वास प्रस्ताव बैठक में शामिल होने के लिए सूचित किया गया है।

यह लगाए हैं विरोधी गुट के निदेशकों ने आरोप

दी भूना सहकारी विपणन एवं प्रसाधन सोसायटी भूना के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए चार बोर्ड निदेशकों ने शपथ पत्र दिए हैं। जिनमें सोसाइटी के वाइस चेयरमैन निर्मला देवी प|ी जयबीर सिंह बैजलपुर, चंद्रभान मेहता भूना व संतोष देवी गांव नहला तथा वेद प्रकाश भूथनकलां ने आरोप लगाया है कि चेयरमैन दीपक कुमार प बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट में तालमेल की कमी है। इस कारण हैफेड का प्रतिनिधि वोट व सेंट्रल कोआपरेटिव प्रतिनिधि वोट दोनों रद्द हो चुके हैं। आरोप है कि चेयरमैन के पिता जो पूर्व में लेखाकार पद पर सोसायटी में थे। जो रिटायरमेंट हो चुके थे मगर बाद में सोसाइटी भूना में फिक्स रेट पर पुनः रख लिया गया। 6 महीने बाद बोर्ड के निदेशकों ने इस बात का विरोध किया तो उप रजिस्ट्रार हिसार ने चेयरमैन के पिता को सोसायटी से तीन महीने पहले नौकरी से हटा दिया दिया था। इस बारे में प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां हिसार के आदेशानुसार 4 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव बैठक बुलाई गई है। जिसमें बोर्ड के 6 में से चार निदेशकों ने शपथ पत्र देकर मांग की थी। इसलिए चेयरमैन के खिलाफ दो तिहाई बहुमत होने के कारण अविश्वास प्रस्ताव 4 मार्च को लाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SGrFbG

ADD











Pages