युवक ने नहर में लगाई छलांग बाइक से मिला सुसाइड नोट - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 18 February 2020

युवक ने नहर में लगाई छलांग बाइक से मिला सुसाइड नोट


युवक ने सुसाइड नोट में अपनी प|ी और सास- ससुर पर लगाया प्रताड़ना का अारोप

भूना के एक युवक ने गांव गोरखपुर में डूमा वाले हेड के पास भाखड़ा नहर में सोमवार की देर रात को छलांग लगा दी। जिसकी बाइक व चप्पल नहर की पटरी पर मिली हैं। हालांकि मोटरसाइकिल हेड लाइट के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें युवक ने अपनी प|ी व सास- ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर ऐसा कदम उठाने के बारे में बताया है। युवक की पहचान भूना के चंदन नगर निवासी रोहताश कुमार के रूप हुई है। पूरे मामले की सूचना मिलने के बाद भूना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है।

तलाश की जा रही है: जांच अधिकारी : जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा कि सोमवार रात को नहर की पटरी के किनारे बाइक खड़ी होने की सूचना मिली थी जो रोहताश की है। एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। युवक के नहर में छलांग लगाने की आशंका के चलते गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। अभी कोई सुराग नहीं मिला है।

भूना राेड से नाबालिग का अपहरण, मामला दर्ज

फतेहाबाद| भूना रोड से एक नाबालिग के लापता होने पर पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अशोक नगर निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसका बेटा दिपांशु भूना मोड़ गया हुआ था, लेकिन देर शाम तक घर वापस ही नहीं लौटा। कई जगहों पर ढूंढने के बाद भी वह नहीं मिला। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रोहताश कुमार का फाइल फोटो



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhuna News - haryana news youth gets suicide note from bike jumping in canal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38AGvWV

ADD











Pages