निगम टीम आम्रपाली िरसॉर्ट सील करने पहुंची तो संचालक ने भरा 6.22 लाख रुपए का प्राॅपर्टी टैक्स - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 5 February 2020

निगम टीम आम्रपाली िरसॉर्ट सील करने पहुंची तो संचालक ने भरा 6.22 लाख रुपए का प्राॅपर्टी टैक्स


सिटी नगर निगम की टीम ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिल राणा के नेतृत्व में प्राॅपर्टी टैक्स के बकायदाराें पर बुधवार काे सीलिंग का काम शुरू किया। टीम ने सेना नगर व जैन नगर में दो काॅमर्शियल साइट को सील कर दिया, जबकि आम्रपाली रिसोर्ट के मालिकों ने मौके पर ही 6.22 लाख का प्राॅपर्टी टैक्स भर दिया।

सिटी नगर निगम काॅमर्शियल साइट पर सबसे ज्यादा लगभग 13 करोड़ के करीब प्राॅपर्टी टैक्स बकाया है। डिफाॅल्टरों को निगम ने नोटिस भी दिया हुआ है। इसमें स्कूल, होटल व काॅमर्शियल साइट्स हैं। जब डिफाॅल्टरों ने नोटिस के बाद भी प्राॅपर्टी टैक्स नहीं भरा तो निगम ने सीलिंग शुरू कर दी। बुधवार को टीम मेंबर टैक्स सुपरिटेंडेंट बलबीर सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर फूल कुमार आम्रपाली पहुंचे। प्रोजेक्टर डायरेक्टर ने जब कार्रवाई शुरू करनी चाही तो मौके पर आम्रपाली रिसोर्ट के मालिक रोहित जैन ने टीम को बताया कि निगम ने जो पैमाइश की है। वह गलत है। उन पर लगभग 9 लाख का प्राॅपर्टी टैक्स बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके निगम के साथ पत्राचार भी हुए। टीम ने उनके फिलहाल उनके पत्राचार के तहत ही प्राॅपर्टी टैक्स लिया। बाकी निगम बाद में पैमाइश करेगा।

टीम ने इसके बाद सेना नगर में डिफाॅल्टर राम स्वरूप सैनी की काॅमर्शियल साइट को सील कर दिया। उन्होंने लगभग 6 लाख रुपए प्राॅपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया था। इसी प्रकार टीम ने जैन नगर में इंदू की काॅमर्शियल साइट को सील किया है। उनके पर निगम का 7.96 साथ रुपए प्राॅपर्टी टैक्स बकाया है।

फीनिक्स व अम्बाला क्लब पर बकाया पर डीसी बोले- किसी को छोड़ा नहीं जाएगा

कैंट के कार्यक्रम में डीसी से जब सेंट्रल फीनिक्स क्लब और अम्बाला क्लब पर बकाया प्रॉपर्टी टैक्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सभी से टैक्स वसूला जाएगा। टैक्स के मामले में किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। उल्लेखनीय है कि फीनिक्स क्लब के तरफ 24 लाख और अम्बाला क्लब के तरफ 8 लाख प्रॉपर्टी टैकस बकाया है। फीनिक्स क्लब में डीसी सीनियन वाइस चेयरमैन हैं बल्कि अम्बाला क्लब में प्रेसिडेंट। इधर, फीनिक्स क्लब में टैक्स चुकाने को लेकर देर रात तक चर्चा हुई।

अाम्रपाली रिसाॅर्ट में पहुंची नगर निगम टीम से बात करते संचालक।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news when the corporation team reached to seal the amrapali resort the operator paid a property tax of rs 622 lakh


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ut2jQ3

ADD











Pages