नांदरा अस्पताल के खिलाफ मिली फर्जीवाड़े की शिकायत पर सीएमओ ने की कमेटी गठित - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 5 February 2020

नांदरा अस्पताल के खिलाफ मिली फर्जीवाड़े की शिकायत पर सीएमओ ने की कमेटी गठित


नांदरा अस्पताल के खिलाफ यूरोगायनाकलाॅजी एंड पेल्विक हेल्थ एसोसिएशन (यूपीएचए) के खाते में फर्जीवाड़ा तथा पंजाब मेडिकल काउंसिल की रजिस्ट्रेशन पर हरियाणा में प्रेक्टिस करने के मामले में मिली शिकायत मामले में सिविल सर्जन डॉ. पूनम जैन ने कमेटी का गठन किया है। कमेटी इस मामले की जांच कर रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंपेगी। उसके बाद ही कोई कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

एम्स के डॉक्टर नवनीत मग्गो ने सीएमओ को दी शिकायत में आरोप लगाया कि कैंट के नांदरा अस्पताल के संचालक अपने कर्मियों को सैलरी कैश में देते हैं। वह सैलरी देने के नाम पर खाली रसीदी टिकट पर स्टाफ के साइन कराते हैं। इस तरह की रसीदी टिकट यूपीएचए के खाते से निकाले गए पैसे में यूज की गई है। अस्पताल की कर्मी अमन को यूपीएचए का मेंबर बताकर उसके नाम से एसोसिएशन के खाते में से पैसे निकाले गए हैं, जबकि एसोसिएशन को अमन ने कहा कि वह सिर्फ रसीदी टिकट पर सैलरी की लिए साइन करती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि नांदरा अस्पताल के संचालकों ने पुलिस को झूठे बयान दिए हैं कि यूपीएचए उनकी अपनी संस्था है। नांदरा अस्पताल के पास पंजाब मेडिकल काउंसिल का रजिस्ट्रेशन है, जबकि वह हरियाणा में प्रेक्टिस कर रहे हैंं, यह गैर कानूनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि नांदरा अस्पताल केवल हड्डियों का अस्पताल है। इस अस्पताल में आज तक कभी डिलीवरी नहीं हुई है। न ही यहां पर प्रसूति विभाग में उपकरण है। न ही डिलीवरी का रजिस्टर आज तक मेंटेन कर हेल्थ विभाग से चेक कराया गया है। इसके बावजूद अस्पताल में एक महिला डॉक्टर को गायनीकोलॉजी का फर्जी एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट नवंबर 2017 से मई 2018 तक अस्पताल का बनाकर दिया है। जबकि महिला डॉक्टर दिल्ली के फोर्टिस में इस दौरान ड्यूटी करती रही है।

नांदरा अस्पताल के खिलाफ जो शिकायत आई है। उस पर कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी को निर्देश दिए गए हैं कि वह जल्द इस मामले की जांच कर रिपोर्ट दे। ताकि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
डॉ. पूनम जैन, सीएमओ कम पीएमओ, सिविल अस्पताल, अम्बाला सिटी

गायनीकोलॉजी का फर्जी एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट बनाने का मामला



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bh2aFe

ADD











Pages