यमुनानगर | रोटरी पब्लिक स्कूल सेक्टर 22 गुरुग्राम में हुई सीनियर स्टेट बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में जिले से विपिन शर्मा ने 70 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उनका जिम पहुंचने पर स्वागत किया गया। जिम संचालक मनीष व सुनील ने बताया कि कि विपिन शर्मा लगातार अभ्यास करते हैं। अपने कोच नवनीत नांदल को जीत का श्रेय दिया है। मौके पर ब्रांच मैनेजर गुरप्रीत कौर, सागर पोसवाल, विक्रम, नवीन मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vKoYx5