बिलासपुर | एमआर इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा संबंधी तनाव से बचने के लिए बच्चों को टिप्स दिए गए। हाउ टू हैंडल एग्जाम विषय पर लगाए सेमिनार में विशेषज्ञ गुंजन भाटिया ने बच्चों को सरल तरीके सुझाए। उन्होंने कहा कि बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थी तनाव की समस्या से गुजरते हैं। चिंता किसी भी समस्या का समाधान नहीं होती। इसलिए परीक्षा की तैयारी से पहले अपनी समय सारिणी बनाकर हर विषय का अध्ययन करना चाहिए। परीक्षा की तैयारी के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। कठिन विषयों को अधिक समय दें, लेकिन आसान विषयों की अनदेखी न करें। प्रिंसिपल डॉ. नीलम जैन ने मुख्यातिथि का आभार जताया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wwXs6y