कैथल | सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की कार्यकारिणी की बैठक प्रधान नरेंद्र निझावन व चीफ पैटर्न महेश दुआ की अध्यक्षता में हुई। महासचिव सीताराम गुलाटी ने बताया कि समिति का वार्षिक समारोह 8 मार्च को पंजाबी सेवा सदन नजदीक नीम साहिब गुरुद्वारा में होगा। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी मोहनलाल गुप्ता होंगे। मौके पर वीके चावला, तुलसीदास सचदेवा, इंद्रजीत सरदाना, यशपाल कालरा, सुभाष चंद्र, अमरनाथ कुमार, श्यामलाल खेड़ा, रमेश कुमार, सतपाल खानीजोन, कमल तनेजा, रूपलाल गंभीर, भूषण दुआ व तीर्थ दास मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vL0qUy