महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नगरपालिका सभागार में वर्कशाप का आयोजन किया गया, जिसमें नगरपालिका चेयरपर्सन अमनदीप कौर ने बताैर मुख्यातिथि शिरकत की। अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी गुहला कमलेश गर्ग ने की। चेयरपर्सन अमनदीप कौर शर्मा ने कहा कि महिलाओं के उत्थान व उनकी आर्थिक मदद के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही है जिनका महिलाओं को भरपूर लाभ मिल रहा है। परियोजना अधिकारी कमलेश गर्ग ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना वर्ष 2017 से पूरे देश में लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत 5 हजार रुपए की राशि 3 किस्तों के आधार पर योजना की शर्तों को पूरा करने वाली गर्भवती व स्तनपान करने वाली माताओं के खाते में दी जाती है। उन्होंने बताया कि पहली एक हजार की किस्त गर्भावस्था का शीघ्र से पंजीकरण करवाने, दूसरी दो हजार रुपए की किस्त कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच कराने पर व दो हजार रुपए की ही तीसरी किस्त बच्चे के जन्म का पंजीकरण कराने पर पात्र महिला के खाते में दी जाती है। इस अवसर पर 20 गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म की गई। माैके पर पोषण अभियान के तहत रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें 10 से 15 रेसिपी का प्रदर्शन किया गया। हेल्दी डाइट में आंगनबाड़ी वर्कर प्रियंका प्रथम, भरवा परांठा के साथ आलू मेथी की सब्जी व हरे धनिए की चटनी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सविता द्वितीय और भरवा पराठा रेसिपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शीला तृतीय स्थान पर रही। परियोजना अधिकारी द्वारा तीनों विजेताओं को सम्मानित किया गया। इसमें सुपरवाइजर नवजीत कौर, कविता, दिप्ती सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम मौजूद रही।
गुहला चीका | प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत नपा सभागार में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा करते महिला एवं बाल विकास विभाग की कर्मचारी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37M9fKV