मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना लॉन्च; प्रदेश के 90 हजार परिवारों को दो किस्तों के 35 करोड़ रुपए ट्रांसफर - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 7 February 2020

मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना लॉन्च; प्रदेश के 90 हजार परिवारों को दो किस्तों के 35 करोड़ रुपए ट्रांसफर

चंडीगढ़.प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सीएम मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना को लाॅन्च किया गया है। सीएम ने शुक्रवार को ऑनलाइन सिस्टम से प्रदेश के 90 हजार परिवारों के खाताें में एक साथ 35 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं। सरकार दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में यह पैसा इन गरीब परिवारों को देगी। इस योजना के तहत बीमा व पेंशन के प्रीमियम मिलाकर 6 हजार रुपए सालाना आर्थिक सहायता परिवार को मिल सकेगी। योजना के लाभ के लिए परिवार का पहचान पत्र होना चाहिए, पंजीकरण का कार्य 26 जनवरी से शुरू हो चुका है।


गौरतलब है प्रदेश सरकार ने केंद्र की 6 योजनाओं को कनेक्ट किया है। इनमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री फसल बीमा, प्रधानमंत्री किसान मानधन, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन, प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन शामिल हैं। सीएम ने दो किस्तों के यानी 4-4 हजार रुपए पात्र परिवारों के खातों में ट्रांसफर किए हैं। शेष दो हजार रुपए की तीसरी किस्त मार्च में दी जाएगी।

पंजीकरण होने के मात्र 15 दिन बाद जारी कर दी जाएगी पहली किस्त

फतेहाबाद.मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के लिए पात्र परिवारों के रजिस्ट्रेशन करने में 15 हजार से भी अधिक परिवारों का रजिस्ट्रेशन कर हिसार जिला प्रदेश में पहले नंबर पर चल रहा है। इसके अलावा साढ़े 10 हजार पंजीकरण कर फतेहाबाद जिला दूसरे तथा 9 हजार परिवारों का रजिस्ट्रेशन कर कैथल जिला तीसरे नंबर पर है, लेकिन फरीदाबाद, रोहतक, झज्जर, गुड़गांव व पलवल जिलों में अभी तक 1 हजार से भी कम परिवारों का उक्त योजना के लिए पंजीकरण हुआ है। पंजीकरण में तेजी लाने के लिए सीएससी सेंटर संचालकों को भी प्रति पंजीकरण 20 रुपए देने की घोषणा कर दी है। सीएससी सेंटर संचालकों को हर 15 दिन बाद उनके द्वारा पंजीकृत किए गए परिवारों की राशि जारी कर दी जाएगी।

जिला ट्रेजरी दफ्तर में हो रहा वैरिफिकेशन

सीएससी सेंटर संचालकों द्वारा योजना के तहत किए गए पंजीकरण का वेरिफिकेशन हर जिले में ट्रेजरी विभाग द्वारा किया जा रहा है। जिस भी पंजीकरण में किसी प्रकार का संदेह होता है उसे होल्ड कर दिया जाता। जितने भी आवेदन जिला ट्रेजरी विभाग द्वारा होल्ड किए जाएंगे उनकी बाद में प्लानिंग अफसर द्वारा फिजिकल वेरिफिकेशन करवाई जाएगी।

ये हैं नियम और शर्तें
बता दें कि परिवार समृद्धि योजना हरियाणा सरकार की ऐसी स्कीम है जिसके तहत 1.80 लाख रुपये से कम सालाना आय वाले सभी परिवारों तथा 5 एकड़ से कम भूमि वाले किसानों काे केंद्र सरकार की कई योजनाओं की प्रीमियम राशि हरियाणा सरकार भरेगी।

इन योजनाओं को भी मंजूरी

जींद में 664 करोड़ से मेडिकल कॉलेज बनेगा। करुक्षेत्र में 5 एकड़ जमीन में गुरु रविदास धाम बनाने की घोषणा। एचटेट की मान्यता 5 वर्ष से बढ़ाकर 7 वर्ष होगी। 500 से अधिक कर्मियों वाले विभागों में ऑनलाइन तबादले होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
योजना के तहत बीमा व पेंशन के प्रीमियम मिलाकर 6 हजार रुपए सालाना आर्थिक सहायता परिवार को मिल सकेगी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37eFUJa

ADD











Pages