हिसार | हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा 8 फरवरी को नलवा हलका के तीन गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे व जनसमस्याएं सुनेंगे। जिला उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा गांव डाया, शाहपुर तथा गांव किरतान में लाेगाें से मिल जनसमस्याएं सुनेंगे अाैर मौके पर ही अधिकारियों के माध्यम से उनका समाधान करवाएंगे। डिप्टी स्पीकर के दौरा कार्यक्रम के अनुसार अधिकारियाें काे उपस्थिति सुनिश्चित करने के अादेश जारी किए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SFzAVR