
संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में गणित विभाग की ओर से स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ. प्रवीण वर्मा ने कॉलेज छात्राओं को बताया कि जीवन एक गणित की तरह होता है जिस तरह हमें गणित की परेशानियों का समाधान करना पड़ता है, ठीक इसी प्रकार हमें अपने जीवन में आने वाली परेशानियों का भी समाधान करना चाहिए। हमें सभी विषयों में गणित के पहलू आवश्यक मिलते हैं। इसलिए हमें गणित के सभी सूत्रों को अच्छे से समझना चाहिए। उन्होंने भविष्य में गणित विषय में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। डॉ. इंदू विज ने कहा कि गणित कला का राजा और विज्ञान की रानी होती है। हर प्रतियोगिता में 30 प्रतिशत गणित के बारे में होता है। इसलिए हमें गणित विषय में भी रुचि लेनी चाहिए। गणित के माध्यम से हमें पता चलता है कि हर परेशानियों का समाधान हो सकता है। इस प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष से कोमल प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष वंदना द्वितीय, बीए प्रथम वर्ष से ईशा तृतीय और सांत्वना पुरस्कार के लिए बीएससी प्रथम से संगीता को चुना गया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. दलजीत कौर, डॉ. नवनीत कौर और मिस मानसी ने निभाई।
बराड़ा के संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में विजेता छात्राओं को सम्मानित करता कॉलेज स्टाफ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37xvLqZ