सर्व कर्मचारी संघ ने मीटिंग कर उठाई कर्मियों की मांगें - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 26 February 2020

सर्व कर्मचारी संघ ने मीटिंग कर उठाई कर्मियों की मांगें


जन स्वास्थ्य विभाग के प्रांगण में सर्व कर्मचारी संघ खंड कार्यकारिणी की बैठक प्रधान मनोहर लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। संचालन सचिव मेनपाल खलेरी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यापक संघ के जिला प्रैस सचिव देशराज माचरा ने कर्मचारियों के अनेक मुद्दे प्रमुख रूप से उठाएं। उन्होंने एनपीएस रद्द कर पुरानी पेंशन बहाल करने, निजीकरण, आउटसोर्सिंग व ठेका प्रथा समाप्त कर सभी प्रकार के अनुबंध कर्मचारियों को पक्का करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पक्का होने तक समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए, 10 वर्ष की बजाय 5 वर्ष के अंतराल पर पे रिवीजन किया जाए, वर्क लोड के अनुसार नए पद सृजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बीच जुलाई 2019 को हुए समझौते व जजपा- भाजपा के घोषणा पत्र को लागू करते हुए अन्य मांगों का बातचीत से समाधान किया जाए, अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर इन मांगों को लेकर 27 फरवरी को विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को दिया जाएगा। इस मौके पर कोषाध्यक्ष हरपाल हुड्डा व भगतसिंह ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32wJs8L

ADD











Pages