ऑल हरियाणा पावर वर्कर यूनियन के बावल सब डिवीजन में यूनिट व सब यूनिट चुनाव हुए - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 26 February 2020

ऑल हरियाणा पावर वर्कर यूनियन के बावल सब डिवीजन में यूनिट व सब यूनिट चुनाव हुए


सबडिवीजन बावल में ऑल हरियाणा पावर वर्कर यूनियन के यूनिट एवं सब यूनिट के चुनाव करवाए गए। जिसमें सर्कल सेक्रेट्री नरेश यादव ने अध्यक्षता की एवं केंद्रीय कमेटी के सचिव सुदामापाल की मौजूदगी में सब यूनिट बावल एवं यूनिट धारूहेड़ा के चुनाव सर्वसम्मति से हुए। जिसमें सब यूनिट बावल के 9 पद सृजित किए गए।

इनमें लाल सिंह लाइनमैन को प्रधान, शुभराम सिरोवा को वरिष्ठ उप प्रधान, नवीन गोड़ को उप प्रधान, दीपकराज को सचिव, दिलबाग राठी को सह सचिव, देवेंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष, अमित महलावत व गोविंदराम को संगठनकर्ता और गजेसिंह को प्रेस सचिव बनाया गया। वहीं सब यूनिट बावल के चुनाव के बाद तीनों सब यूनिटों ने जिसमें धारूहेड़ा, पाली एवं बावल की सब यूनिटों ने मिलकर यूनिट के चुनाव भी सर्वसम्मति से करवाए, जिनमें महेंद्र सिंह राठी को प्रधान, दिनेश शर्मा को वरिष्ठ उप प्रधान, बलदेव यादव व श्याम बाबू को उप प्रधान, दीनदयाल सैनी को सचिव, विजेंद्र सिराेवा को सह सचिव, संजीव कुमार को कोषाध्यक्ष, राजेंद्र एसएसए व मनपाल को संगठनकर्ता व गजेंद्र सिंह प्रेस सचिव चुने गए। सब यूनिट एवं यूनिट के चुनाव के बाद चुने हुए सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।

बावल में ऑल हरियाणा पावर वर्कर यूनियन के यूनिट एवं सब यूनिट के चुनाव में नवनियुक्त पदाधिकारी शपथ लेते हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bawal News - haryana news all haryana power workers union bawal sub division elected unit and sub unit


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TiHeWh

ADD











Pages