शहर के बावल रोड पर चांदपुर की ढाणी के निकट शुक्रवार की रात को बस की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की उपचार के दौरान पीजीआई में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव गंगायचा अहीर निवासी जयवीर सिंह ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में मृतक युवक उनके गांव का विवेक कुमार था। जयवीर ने बताया कि उसका सेटरिंग का काम है और शुक्रवार रात को वह रूध गांव से अपने गांव जा रहा था। चांदपुर की ढाणी के पास उसने देखा कि एक बस चालक ने उसके आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह बाइक चालक वहीं गिर गया। आसपास के लोगों के पहुंचने के बाद वह भी मौके पर रुक गया और उस समय घायल को देखा तो वह उसके गांव का निवासी विवेक कुमार था। विवेक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर से रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि विवेक की उपचार के दौरान रोहतक में मौत हो गई। अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Sv4Nfd