अम्बाला | भाजपा महिला मोर्चा कैंट की बैठक पार्टी कार्यालय निकलसन रोड में हुई। मीडिया कोऑर्डिनेटर विजेंद्र चौहान ने बताया कि सदस्यों ने नवनिर्वाचित प्रधान राजीव गुप्ता डिंपल का बैठक में पहुंचने पर स्वागत किया। राजीव गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में अधिक से अधिक सक्रिय होकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मनोहर टू के पहले बजट में महिलाओं के उत्थान एवं सुरक्षा के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। जिनमें प्रदेश में सरकारी महाविद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए 24 घंटे निगरानी के लिए 2000 सीसीटीवी लगाने का प्रावधान किया है। बैठक में महिला मोर्चा सदर मंडल प्रधान विजय गुप्ता, पूजा बेदी, नीरू अग्रवाल, पुष्पा वैश, बबीता राजवंशी, कंचन हीरा, प्रभजोत, अंजू सिंह, आरती सहगल, सुरेंद्र कौर, अनीता, रंजू, ज्योति, अंजनी, रूपाली उपस्थित थीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TbBdf7