एटीएम उखाड़ने का छठा अाराेपी पिपली से गिरफ्तार, काॅल सेंटर की नाैकरी छाेड़ अंकित ने की वारदात - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 29 February 2020

एटीएम उखाड़ने का छठा अाराेपी पिपली से गिरफ्तार, काॅल सेंटर की नाैकरी छाेड़ अंकित ने की वारदात


एटीएम उपलाना में सुनसान जगह में कमरे में ले जाकर इलेक्ट्रॉनिक कटर से काटा था

साहा-शहजादपुर रोड पर सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के एटीएम को उखाड़ कर ले जाने के छठे आरोपी एवं जींद के बिघाना निवासी अंकित को सीआईए-दो ने शाहाबाद में पिपली के भगवान नगर से धर दबोचा है। आरोपी अंकित दिल्ली में एक कॉल सेंटर में जॉब करता था और जॉब छोड़ने के बाद जींद के रहने वाले अन्य युवकों के साथ शामिल हो गया था। पुलिस ने शनिवार को आरोपी अंकित को कोर्ट में पेश किया, जहां से दो दिन का रिमांड मंजूर हुआ है। अंकित के साथ-साथ आरोपी बिट्टू पंचाल भी गांव बिघाना का रहने वाला है।

सीआईए-दो के पुलिस रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके गैंग में शामिल पिंटू ने मुलाना के गांव उपलाना में जगह को देखा था। जहां कमरा सुनसान जगह पर था। इसके अलावा बिजली कनेक्शन की भी व्यवस्था थी। इसलिए एटीएम को लेकर जाकर कमरे में इलेक्ट्रॉनिक कटर से काट दिया था। एटीएम से निकले पैसे को इसके बाद बांट लिया गया था। इस एटीएम को सीआईए-दो ने मुलाना के गांव उपलाना से ही बरामद किया है जिसको कटर से सभी आरोपियों ने काट रखा है। अंकित ने वारदात के बाद अपना ठिकाना बदल लिया था और पिपली के भगवानपुर में कमरा रहकर रह रहा था। पुलिस ने इसी कमरे पर जाते वक्त आरोपी को धर दबोचा है। बता दें कि 21 फरवरी की रात को एटीएम को शहजादपुर रोड से उखाड़ लिया गया था जिसमें लगभग 19 लाख 40 हजार रुपए थे। सीआईए निरीक्षक अमन कुमार के नेतृत्व में टीम ने अब आरोपी अंकित निवासी गांव बिघाना को गिरफ्तार किया है। पुलिस 25 फरवरी को आरोपी सन्नी खुराना निवासी लायलपुर कालोनी कुरुक्षेत्र, बिट्टू पंचाल निवासी गांव बिघाना जींद, हिमांशु निवासी खेड़ी मारकंडा सरस्वती कालोनी कुरुक्षेत्र, रमन ठाकुर निवासी कीर्ति नगर कुरुक्षेत्र, अमन कथूरिया निवासी भगवान नगर कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wdNG9k

ADD











Pages