थाेड़े ही समय में तेरा यार डिफॉल्टर तां हाेया नी, कुज बंदे डिफाॅल्टर टकर गए... टीजर ही वेखेया एे, पिचर तां बाकी एे.... के बाद कई सुपरहिट पंजाबी सांग देने वाले गायक अार नेत अम्बाला पहुंचे। उन्हाेंने अपनी गायकी से देश नहीं बल्कि विदेशाें में धूम मचाई हुई है। अार नेत मार्च में अपनी नई एल्बम काली रेंज से फिर से धूम मचाने काे तैयार हैं। उन्हाेंने चीन में फैले काेराेनवायरस भी गाना लिखा है। मानसा में किसान परिवार में जन्मे अार नेत जल्द ही पंजाबी अाैर बालीवुड में फिल्माें में अपनी प्रतिभा दिखाते नजर अाएंगे। शनिवार काे पंजाबी गायक अार नेत ने दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत की। अार नेत ने कहा कि मेहनत के दम पर कुछ भी हासिल किया जा सकता है। बस अपनी काबिलयत काे पहचानने की जरुरत है। उन्हाेंने कहा कि अम्बाला पंजाब के साथ ही लगता है। उनका यहां खास लगाव है। पहले वह शादी समाराेह में अम्बाला में अपनी परफाॅरमेंस दे चुके हैं। अब पहली बार एमएमयू में अपनी प्रस्तुति दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39caFjD