अम्बाला | गृहमंत्री अनिल विज ने शनिवार काे वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल स्टेडियम व आल वैदर स्वीमिंग पूल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मंत्री ने इंजीनियर काे अादेश दिए कि निर्धारित समय पर काम पूरा करें। मंत्री ने स्वीमिंग पूल के साथ-साथ वार्मअप पूल की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। स्वीमिंग पूल के दोनों और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते हुए बैठने की व्यवस्था के बारे में अादेश दिए। उन्होंने उप निदेशक खेल अरूण कांत काे अादेश दिए कि खेलों इंडिया खेल करवाने के लिए यहां पर संसाधन की व्यवस्था को ध्यान में रखकर कार्य करवाना सुनिश्चित करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32F0wcK