भिवानी | जिला की कमान संभालने के बाद पहली बार संगीता कालिया ने बदमाशों को चेतावनी और पुलिस कर्मचारियों को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि डंडा पड़ते ही बदमाश शांत हो जाएंगे और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई जाएगी। साथ ही सही काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक भाईचारा सबसे ऊपर है, इसे तोड़ने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी।
एसपी संगीता कालिया को एक दबंग आईपीएस के तौर पर देखा जाता है। खासकर साल 2018 में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से हुए विवाद के बाद वह काफी दिनों तक सुर्खियों में रही थी। बीते दिनों उन्हें भिवानी जिला की कमान दी गई थी। एसपी का कार्यभार संभालने के बाद संगीता कालिया पहली बार मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि जरा सी ढिलाई से बदमाशों के हौंसले बढ़ जाते हैं। जैसे ही पुलिस का डंडा चलेगा सब बदमाश जल्दी ही शांत हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी बदमाश को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों को भी नसीहत दी कि जनता के साथ दुर्व्यवहार न करें और किसी भी आपराधिक मामले में लापरवाही न बरते।
लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और सही काम करने वाले कर्मचारी व अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि सामाजिक भाईचारा सबसे ऊपर है। उन्होंने नशे पर लगाम, ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त कर व चोरी, लूट तथा हत्या जैसी वारदातों के आरोपियों को तुंरत गिरफ्तार करने के आदेश दिए। चांग पीएनबी शाखा में डकैती के आरेापियों की गिरफ्तारी न होने के प्रश्न पर कहा कि पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। जाटू लोहारी सरपंच व महिला के बीच बने विवाद पर कहा कि दोनों पक्ष उनसे मिले है। मामले में एसआईटी गठित की है। मामले की गहनता से जांच चल रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PutTcj