निर्माण मजदूर कारीगरों की दो साल से बकाया सुविधाएं, नए पंजीकरण में तेजी लाने सहित अन्य मांगों को लेकर भिवानी ब्लाॅक के निर्माण मजदूर कारीगरों ने लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया और सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
धरने की अध्यक्षता राजबीर सागवन व संचालन सदीक डाडम ने किया। यूनियन जिला सचिव अनिल कुमार ने बताया कि भिवानी व दादरी जिले के निर्माण मजदूर कारीगरों की मांगों व समस्याओं का ज्ञापन डीसी को बार-बार देने के बावजूद भी निर्माण मजदूर कारीगरों की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इसके कारण भिवानी व दादरी जिले के निर्माण मजदूरों को सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ आन्दोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 24 फरवरी को प्रदर्शन व दो दिनों से चल रहे धरने के बावजूद जिला प्रशासन के पास निर्माण मजदूरों की समस्या को सुनने के लिए भी समय नहीं है। यूनियन नेताओं ने कहा कि केन्द्र में भाजपा सरकार की आम जनता विरोधी
नीतियों के कारण आज महंगाई व बेरोजगारी तेज गति से बढ़ रही है। काम धंधे ठप हो रहे हैं जिसके कारण निर्माण मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के रोजी रोटी के सवालों से ध्यान भटका कर जनता को सीएए, एनआरसी जैसे विभाजनकारी कानून पास करके जनता की एकता को तोड़ रही है। इस अवसर पर अनिल कुमार, महाबीर, राजकुमार, भगवानदास, अतर, सत्यवान, राजेश व सरजीत आदि ने भी अपने विचार रखे।
लघु सचिवालय के बाहर मांगों व समस्याओं को लेकर रोष जताते निर्माण मजदूर कारीगर व अन्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a65zFy