अजीतपुर स्कूल में खेल स्पर्धा के विजेताओं को किया सम्मानित - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 4 February 2020

अजीतपुर स्कूल में खेल स्पर्धा के विजेताओं को किया सम्मानित


राजकीय उच्च विद्यालय अजीतपुर में मंगलवार को डीपीई प्रोमिला की देखरेख में खेल प्रतियोगिता करवाई गई।

प्रतियोगिता में लैमन दौड, थ्री लेग्स दौड़, बोरी रेस, लम्बी कूद, ऊंची कूद तथा 400 मी व 800 मी की दौड़ करवाई गई। विजेता प्रतिभागियों को स्कूल मुखिया राजकुमार द्वारा इनाम देकर सम्मानित किया गया। डीपीई प्रोमिला व राजकुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि हमेंं प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए जिससे जिससे कि हमारे अंदर छुपी प्रतिभा बाहर आती है। शारीरिक मेहनत करने से हमारा मानसिक संतुलन भी सही रहता है।

प्रत्येक विद्यार्थी को खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए हार जीत तो होती ही रहती है। इस अवसर पर मिडिल हैड सुखलाल, सुरेंद्र यादव, जय प्रकाश, गोकल चंद, सुरेंद्र फोगाट, संदीप सिंह, सरोज रानी, अपूर्वा, निदेश, सुमन यादव आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RXIBKp

ADD











Pages