एसडीएम ने कार्यलयों का किया दौरा अधिकारियों को दिए सफाई केे निर्देश - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 4 February 2020

एसडीएम ने कार्यलयों का किया दौरा अधिकारियों को दिए सफाई केे निर्देश


तोशाम| एसडीएम संदीप कुमार ने मंगलवार को उपमंडल परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्यालयों में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने अंत्योदय सरल केन्द्र में जाकर कम्प्यूटर ऑपरेटर से बातचीत की और लोगों के कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरल केन्द्र में अपने-अपने कार्यों को लेकर आए हुए लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने सीएम विंडो, नकल जमाबन्दी काउंटर, जमीन रजिस्ट्रेशन कक्ष, खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग, एएसपी कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कार्यालय में जाकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विभागीय कार्य को लेकर बातचीत की।

उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालयों में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार अशोक कुमार, उप अधीक्षक राजकुमार सांगवान, धर्मबीर सिंह, कानूनगो विजय आदि मौजूद रहे।

उपमंडल परिसर स्थित कार्यालय का निरीक्षण करते एसडीएम संदीप।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhiwani News - haryana news sdm visits offices gives instructions to officials for cleaning


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bhhu51

ADD











Pages