तोशाम | पूर्व विधायक शशिरंजन परमार ने सात मार्च को कैरू में प्रस्तावित मुख्यमंत्री मनोहरलाल की रैली को लेकर जनसंपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को अनेक गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को रैली का न्यौता दिया। पूर्व विधायक ने गांव संडवा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल सात मार्च को कैरू में होने वाली रैली में क्षेत्र के लिए करोड़ाें रुपयों के विकास की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के पूरे प्रदेश का विकास करवा रही है। तोशाम हलके को भी विकास के क्षेत्र में अग्रणी किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ck0j2Y