भिवानी | देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को राजपूत धर्मशाला में एक कार्यक्रम किया। भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी दीपक भाटी चोटीवाला व राष्ट्रीय कोऑडिनेटर सीवी चौहान ने बैठक में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में केन्द्र सरकार से राष्ट्रीय बेरोजगारी रजिस्टर लागू करने की मांग की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिजीत लाल सिंह ने की। प्रभारी दीपक भाटी ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय बेरोजगारी रजिस्टर
बनाने की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की जा चुकी है। बेरोजगार युवा जारी किए गए टोल फ्री नंबर पर एक मिस्ड कॉल कर अभियान से जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश को एनआरसी नहीं, एनआरयू की जरूरत है।
सरकार को अगर रजिस्टर बनाना ही है तो बेरोजगारी का रजिस्टर तैयार करें ताकि देश में शिक्षित युवाओं को रोजगार मिल सके। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिजीत ने युवाओं से आग्रह करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें ताकि देश के बेरोजगार युवाओं की सूची तैयार कर सरकार तक पहुंचाई जा सके और युवाओं की नौकरी की बात की जा सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार युवाओं का शोषण कर रही है।
बैठक में हल्का अध्यक्ष शक्ति सिंह गाढा, कृष्ण सिंह, जिला महासचिव कुलदीप बामल, गौरव तंवर, मोहित परमार, सवील चौपड़ा, बलजीत, सीटू हालुवास, संदीप, श्रेष्ट, प्रदीप रोहिल्ला, मनीष, राकेश प्रताप, विशाल, टोनी, जोगेंद्र, महेश, आकाश, ढिल्लू, चीनू व अश्वनी समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vpGNS7