रेलवे स्टेशनाें काे मिलेगी ऑटोमेटिक मशीन, मिनटों में हाे सकेगी सफाई - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 4 February 2020

रेलवे स्टेशनाें काे मिलेगी ऑटोमेटिक मशीन, मिनटों में हाे सकेगी सफाई


यात्रियाें के लिए खुशखबरी है। अब बीकानेर डिविजन के सभी रेलवे स्टेशन चकाचक नजर अाएंगे। कुछ रेलवे स्टेशन पर पहले से ही ऑटोमेटिक मशीन से सफाई कराई जा रही है। जल्द ही हिसार के साथ-साथ भिवानी, सिरसा, बीकानेर काे भी अाॅटाे मैटिक मशीन मिलेगी। बीकानेर डिविजन में रेलवे स्टेशनाें पर मैन्युअल साफ सफाई कराई जाती है। हालांकि कुछ स्टेशन पर मशीन उपलब्ध है। मगर मैन्युअल सफाई के कारण घंटाें का समय लगता है। दरअसल, उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आनंद प्रकाश ने निर्देश जारी किए थे कि किसी भी रेलवे स्टेशन पर गंदगी नहीं रहनी चाहिए। यदि गंदगी मिलती है ताे इसके लिए विभागीय अधिकारियों काे जिम्मेदार माना जाएगा। यहीं नहीं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जल्द स्टेशनाें काे मशीन मिलने की संभावना है।

अाॅटाेमैटिक मशीन से 20 मिनट में हाे सकेगी सफाई : अभी रेलवे स्टेशनाें के प्लेटफार्म पर झाडू लगाने के बाद वायपर या गीले कपड़े से पाेंछा लगाया जाता है। उसका प्रभाव ज्यादा देर नहीं रहता। इसके अलावा यात्रियाें के चलने फिरने में भी कई बार दिक्कत हाेती है। मशीन से मात्र 20 मिनट में रेलवे स्टेशन की सफाई की जा सकेगी। अब तीन से चार घंटे सफाई में ही लगते हैं। सूत्राें के अनुसार रेलवे स्टेशनाें के प्लेटफार्म के साथ-साथ रेल ट्रैक की सफाई के लिए ठेके पर रैग िपकर्स रखे जाएंगे।

जल्द मशीन लगवाई जाएगी

यात्रियाें काे रेलवे स्टेशन पर किसी भी तरह की परेशानी न हाे, इसका पूरा ध्यान रखा जाता है। जिन रेलवे स्टेशनाें पर ऑटोमेटिक मशीन नहीं है, उन पर जल्द ही मशीन लगवाई जाएगी।\'\' -संजय श्रीवास्तव, डीअारएम, बीकानेर डिविजन।

स्टेशनाें की काॅलाेनी देंगी बेटी बचाअाे, बेटी पढ़ाअाे और वृक्षों काे बचाने का संदेश

भास्कर न्यूज | हिसार

बीकानेर डिविजन के रेलवे स्टेशनाें की काॅलाेनी अब यहां से गुजरने वाले यात्रियाें और लाेगाें काे बेटी बचाअाे, बेटी पढ़ाअाे और वृक्षों काे बचाने का संदेश देगी। इसके लिए डिविजन के सभी रेलवे स्टेशनाें की काॅलाेनियाें में दीवारों पर वाॅल पेंटिंग बनवाई जा रही है। जिसमें लाेगाें काे बेटी बचाअाे, बेटी पढ़ाअाे और वृक्षों काे बचाने का संदेश दिया जा रहा है। हिसार रेलवे स्टेशन की काॅलाेनी में भी रेलवे अधिकारियाें के निर्देश पर संदेश देने के लिए जगह-जगह पेंटिंग करवाई गई हैं। हिसार के अलावा भिवानी, सिरसा, बीकानेर में भी पेंटिंग कराई जा रही हैं।

डीअारएम संजय श्रीवास्तव का कहना है कि कर्मचारी समय-समय पर गाेष्ठी के माध्यम से भी लाेगाें से बेटियाें काे बचाने से लेकर आसपास क्षेत्र में पाैधे लगाने की अपील करेंगे। कर्मचारियाें के हित काे ध्यान में रखते हुए रेलवे काॅलाेनियाें काे चकाचक कराया जा रहा है, ताकि उन्हें गंदगी के कारण किसी तरह की परेशानी न हाे। इसके अलावा कर्मचारियाें की समस्याओं का भी तुरंत समाधान किया जाएगा।

रेलवे काॅलाेनी में बेटी बचाअाे, बेटी पढ़ाअाे संबंधी दीवार पर कराई गई पेटिंग।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhiwani News - haryana news railway stations will get an automatic machine cleaning can be done in minutes


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/380iOHi

ADD











Pages