सामान्य से दो डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 4 February 2020

सामान्य से दो डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान


पश्चिमी विक्षोभ के कारण शहर व आसपास के इलाकों में एक बार फिर से सर्दी का एक दाैर और शुरू होने वाला है। बुधवार काे फिर से बादल छाने के आसार बने हैं। हालांकि फिलहाल बरसात की कोई उम्मीद नहीं जताई गई है, लेकिन इससे न्यूनतम तापमान में जरूर गिरावट अाएगी। मंगलवार सुबह 8 बजे तक शहर व आउटर एरिया में कोहरे का मध्यम प्रभाव बना रहा। इसके बाद दिन में धूप निकली, लेकिन उस दौरान भी सर्द हवाओं ने ठंड का अहसास कम नहीं होने दिया। अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस ताे न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्यत: अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहता है। वहीं वर्ष 2019 में अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिनभर 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।

हफ्ते तक कोहरे की संभावना

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक कोहरे के बाद दिन में मौैसम साफ रहने की संभावना है। वहीं बुधवार से आंशिक बादल छाने के आसार बने हुए हैं। बादल छाने की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान दाेबारा पांच डिग्री तक जा सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने के आसार हैं, जाे सामान्य तापमान के बराबर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GTUbjJ

ADD











Pages