घर पर पत्थर फेंकने वाले के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 13 February 2020

घर पर पत्थर फेंकने वाले के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन


भिवानी| शहर निवासी एक युवक ने अपने घर पर पत्थरबाजी करने के आरोपी के खिलाफ एसपी को शिकायत पत्र सौंप कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। एसपी को दिए शिकायत पत्र में दिनोद रोड स्थित बालाजी कॉलाेनी निवासी फूल कुमार ने बताया कि राकेश नामक युवक उससे किसी बात को लेकर रंजिश रखता है। इसी के चलते वह उसे परेशान करता है तथा उसे नुकसान व चोट पहुंचाने के इरादे से उसके घर पर पत्थर बाजी करता है।

28 जनवरी को उसने व उसके भाई ने सन्नी नामक युवक को उनके घर पर पत्थरबाजी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। जब उन्होंने सन्नी से अपने स्तर पर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने केवल आज हीं पत्थर फेंके हैं, लेकिन बाकी दिन राकेश ने स्वयं पत्थरबाजी की थी। ज्ञापन में बताया गया कि जब उन्होंने अनाज मंडी स्थित पुलिस चौकी में अपनी शिकायत दर्ज करवाने गए तब उपस्थित अधिकारी ने शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि राकेश धमकी देता है कि उसके पिता की जान-पहचान बड़े लोगों से है, कोई उसका कुछ नहीं कर सकता। एसपी ने उसे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38uo5XG

ADD











Pages