सिरसी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। दादा नरसिंह युवा क्लब सिरसी व ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मैच सिरसी व बहल की टीम के बीच हुआ। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिरसी की टीम ने कप्तान संदीप पूनिया के नेतृत्व में 10 ओवर में 90 रन बनाए और बहल की टीम ने कप्तान सोनू शर्मा की कप्तानी में 10वें ओवर में 91 रन बनाकर जीत दर्ज की। मैन ऑफ दा सीरिज अनिल बहल रहे।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि विजय शर्मा सिरसी और कर्मपाल श्योराण ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल भावना से प्रतियोगिता में आपसी भाईचारा बढ़ता है और खिलाडिय़ों को अपने प्रदर्शन का स्तर सुधारने में मदद मिलती है। इस अवसर पर सुरेन्द्र पूनिया, महेश राहड़, सुमेर जांगड़ा, अजय स्वामी, संदीप सीआईडी व सुरेन्द्र सीआईडी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vloP2N