अाेवरटेक करते समय पिकअप चालक ने मारी बस में टक्कर, घायल - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 11 February 2020

अाेवरटेक करते समय पिकअप चालक ने मारी बस में टक्कर, घायल


ढिगावा मंडी| अाेवरटेक करते समय पिकअप डाला व रोडवेज बस में आमने सामने की टक्कर हाेने से डाला चालक घायल हाे गया। घायल काे सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र मेंं दाखिल करवाया गया है। पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लगभग दस बजे रोडवेज की एक बस लोहारू की तरफ जा रही थी लोहारू की तरफ से एक पिकअप डाला आ रहा था, जिनकी आमने सामने की टक्कर हो गई। लोहारू की तरफ से आ रहे कार चालक ने बताया कि पिकअप डाला ने उसकी कार को ओवरटेक किया तथा सामने से आ रही बस से आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर में पिकअप चालक मनोज कुमार घायल हो गया। घायल को ढिगावा के निजी अस्पताल में भर्ती करवााया। पिकअप में सवार राजस्थान के मुकेश ने बताया कि वह और मनोज जुई से पराली लेने के लिए जा रहे कि ढिगावा के पास यह घटना हो गई।

बस चालक कृष्ण ने बताया कि बस पूरी तरह से नियंत्रण में थी जिसके कारण बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SkbEYR

ADD











Pages