जनगणना-2021 को लेकर लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में चल रही दो दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन बुधवार को सीएमएमएस पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर ओमप्रकाश ने जनगणना में नियुक्त अधिकारियों को जनगणना की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक प्रगणक और पर्यवेक्षकों द्वारा किए गए मकानसूचीकरण, एनपीआर अध्ययन और जनसंख्या गणना के कार्य की प्रगति की निगरानी के लिए सीएमएमएस पोर्टल का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाएगा। उन्होंने पोर्टल के डैश बोर्ड में मकान सूचीकरण, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर, जनसंख्या की गणना, यूजर अकाऊंट, प्रशिक्षण की प्रगति और एनपीआर की पीडीएफ के बारे में जानकारी दी।
कार्यशाला में पोर्टल के प्रशिक्षण मॉड्यूल, चार्ज की जानकारी, लोकेशन कोड सहित मास्टर डायरेक्टरी, प्रशासन व सहायता आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य के दौरान पोर्टल के प्रयोग के बारे में भी जानकारी होना जरूरी है, जहां पर सारी जानकारी एकत्रित होंगी। उन्होंने बताया कि जानकारी होने पर किसी भी प्रकार की त्रुटि को दुरुस्त किया जा सकता है। इस दौरान जिला सांख्यिकीय अधिकारी शिव तेज सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
जनगणना-2021 को लेकर डीआरडीए सभागार में संपन्न कार्यशाला में सीएमएमएस पोर्टल के बारे में जानकारी देते वक्ता।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32tgMNM