गांव भुरटाना रंजिश को लेकर पिता-पुत्रों ने रास्ता रोकर एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की। घायल को उपचार के लिए भिवानी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव भुरटाना निवासी रामभगत ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। वह शाम को साइकिल पर घर से खेत में जा रहा था। जब वह गांव में जोहड़ के पास पहुंचा तो सामने से ट्रैक्टर पर आ रहे राजकुमार नामक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने फोन पर सूचना देकर अपने दोनों बेटों मदन व मोहित को भी मौके पर बुला लिया। रामभगत ने आरोप लगाया कि तीनों ने उसके साथ मारपीट की और रामकुमार ने अपने बेटों से कहा कि 40 एकड़ जमीन के मालिक है रामभगत को जान से मार दो। तभी अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे हमलावरों से बचाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GTuvnb