प्रश्नपत्र से संबंधित परेशानी का 24 घंटे में दे सकेंगे फीडबैक - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 4 February 2020

प्रश्नपत्र से संबंधित परेशानी का 24 घंटे में दे सकेंगे फीडबैक


सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने जा रही है। जिले के हजारों विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षाएं देंगे। अगर विद्यार्थी को परीक्षा में प्रश्न पत्र संबंधित कोई परेशानी आती है तो वे परीक्षा के बाद अपना फीडबैक प्रिंसिपल को लिखकर देगा। परीक्षार्थी इस फीडबैक के तहत पेपर के आउट ऑफ कोर्स होने, स्तरहीन सवाल पूछने, भाषागत त्रुटियां, पेपर को ज्यादा मुश्किल व आसान बनाने जैसी शिकायतें और सुझाव दे सकेंगे।

बता दें कि इसके लिए सीबीएसई बोर्ड ने सभी प्रिंसिपल को आदेश दिए गए हैं कि वे विद्यार्थियों का परीक्षा संबंधित फीडबैक लेकर बोर्ड को भेजेंगे। सीबीएसई से स्कूलों को विद्यार्थियों से परीक्षा के बाद 24 घंटे में प्रश्न पत्रों का फीडबैक लेना होगा। इससे बोर्ड को परीक्षाओं के लिए तैयार किए गए प्रश्न पत्र की फीडबैक पता चल सकेगा।

विद्यार्थी इस प्रकार करें बोर्ड परीक्षा की तैयारी : शिक्षाविदों के अनुसार विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी टाइम टेबल बनाकर करें। विद्यार्थी हर दिन तय करें कि उन्हें अपने कौन से विषय पर कितना समय पढ़ने के लिए देना है। जिससे कि वे आसानी से सभी विषयों की तैयारी कर सकें। परीक्षा के समय विद्यार्थी अपने खान-पान पर ध्यान दें। इसके साथ समय पर अपनी नींद पूरी करें। जिससे विद्यार्थी पर मानसिक तनाव दूर रहेगा।

प्रिंसिपल को देंगे शिकायत

सीबीएसई की ओर से आदेश दिए गए हैं कि विद्यार्थी परीक्षा के बाद प्रश्न पत्र संबंधित अपनी शिकायत व सुझाव प्रिंसिपल को देंगे। वहीं विद्यार्थी के सुझाव व शिकायत काे प्रिंसिपल बोर्ड तक भेजेंगे।\'\' -डाॅ.अनीता शर्मा, प्राचार्या, डीपीएस, भिवानी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37UwGTn

ADD











Pages