ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छात्रों ने जीते पदक - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 5 February 2020

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छात्रों ने जीते पदक


उचाना| दिल्ली में आयोजित ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2020 में शिवानिया पब्लिक स्कूल उचाना के विद्यार्थियों ने पदक जीते। यह प्रतियोगिता 28 से 30 जनवरी ताल कटोरा स्टेडियम दिल्ली में हुई। प्राचार्य प्रोमिला मलिक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से अनुज पुत्र रामनिवास उचाना कलां ने स्वर्ण पदक, जतिन पुत्र राजेंद्र उचाना मंडी, कुश पुत्र राजेश उचाना कलां, नवीन पुत्र कर्मबीर उचाना मंडी ने रजत पदक प्राप्त किया। चारों बच्चों ने पदक प्रतियोगिता में जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया है। ताइक्वांडो खेल में निरंतर स्कूल के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं। शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में निरंतर पदक जीत कर स्कूल, क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Alewa News - haryana news students won medals in taekwondo competition


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GUU33o

ADD











Pages