डीसी ने प्रिंसिपल लाजवंती ढिल्लों को किया सम्मानित - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 5 February 2020

डीसी ने प्रिंसिपल लाजवंती ढिल्लों को किया सम्मानित


अलेवा| डाहौला के न्यू प्रगति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सम्मान समारोह का अायाेजन किया गया। इसमें स्कूल प्रबंधक वीरेंद्र ढिल्लों ने बताया कि प्राचार्या लाजवंती ढिल्लाें की अगुवाई में स्कूल के विद्यार्थी शिक्षा, खेल व स्वच्छता अभियान में अग्रणी रहे हैं। प्राचार्या की इस उपलब्धि पर जींद में आयोजित कार्यक्रम में विधायक कृष्ण मिड्ढा व डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने प्राचार्य लाजवंती ढिल्लाें को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 की सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय की छात्रा रितु ने मेडिकल संकाय में 96.4 प्रतिशत अंकों हासिल कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उन्हाेंने बताया कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा प्राचार्य को विशेष अवाॅर्ड दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Alewa News - haryana news dc honored principal lajwanti dhillon


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GUQESb

ADD











Pages