एडमिट कार्ड पर स्कूल के प्रधानाचार्य व अभिभावक के हस्ताक्षर अनिवार्य - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 3 February 2020

एडमिट कार्ड पर स्कूल के प्रधानाचार्य व अभिभावक के हस्ताक्षर अनिवार्य

{15 फरवरी से शुरू हो रही हैं परीक्षाएं, स्कूलों में सभी तरह की तैयारियां पूरी की गईं

दिल्ली- पलवल के बीच रोजाना 46 लोकल ट्रेनों का परिचालन होता है

इस बार के बजट में दैनिक रेल यात्रियों के लिए कोई घोषणा नहीं होने से दैनिक यात्रियों में नाराजगी है। दैनिक यात्री एसोसिएशन का कहना है कि केंद्र सरकार का ध्यान सिर्फ रेलवे का निजीकरण कर मुनाफा कमाने में है। दैनिक यात्रियों की लगातार अनदेखी की जा रही है। पिछले दस बजट से लाखों दैनिक यात्रियों को रेलवे की ओर से निराशा हाथ लग रही है। हर साल लोकल ट्रेनों में दैनिक यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन रेलवे न उनमें कोच की संख्या बढ़ा रहा और न किसी ट्रेन का स्टापेज दे रहा। भीड़ में दैनिक यात्री जान जोखिम में डालकर सफर करने के लिए मजबूर हैं। टाइम टेबल तक ठीक नहीं है शटल ट्रेनों का रेल पैसेंजर्स एसोसिएशन के प्रधान प्रकाश मंगला का कहना है कि मोदी राज में दैनिक यात्री लोकल ट्रेनों में संघर्ष कर रहे हैं लेकिन आज तक यात्रियों की सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि लोकल ट्रेनों का टाइम टेबल दिन ब दिन बिगड़ता जा रहा है। पलवल से नई दिल्ली और नई दिल्ली से पलवल तक 60 किलोमीटर सफर तय करने में लोगों को चार से पांच घंटे लग रहे हैं। लेकिन इस ओर रेलवे ध्यान नहीं दे रहा। दैनिक महिला यात्री संघ की पूर्व प्रधान विजय लक्ष्मी, असावटी की दैनिक यात्री रीना, कविता, पूनम, पलवल निवासी भारती एवं बल्लभगढ़ की दैनिक यात्री कुसुम आदि का कहना है कि बजट में दैनिक यात्रियों को इस बात की अपेक्षा थी कि कोई सुविधा जरूर मिलेगी लेकिन बजट में दैनिक यात्रियों की सुविधाओं पर चर्चा तक नहीं की गई। सुबह-शाम दौड़ने वाली लोकल ट्रेनों का टाइम टेबल खराब होने से दैनिक यात्री न समय पर आफिस पहुंच पा रहे और न घर। भीड़ का और भी बुरा हाल है। उनका यह भी कहना है कि लेडीज कोच में सुरक्षा के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की गई। दैनिक यात्री संघ कोसीकलां के प्रधान दीपक अग्रवाल ने कहा कि शटल ट्रेनों में भीड़ गंभीर मामला है। रोजाना कोई न कोई यात्री गिरकर मौत का शिकार हो रहा है।

राशिफल

मेष : शुभ अंक...4 शुभ रंग...बादामी

परिणय चर्चाओं में सफलता के आसार हैं। दौड़धूप के चलते सेहत िबगड़ सकती है। बढ़ता कर्ज परेशानी का कारण बन सकता है।

वृष : शुभ अंक...5 शुभ रंग...नीला

िवरोधियों की योजना समय रहते पता चल सकती है। राजकीय लाभ की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे। नए संपर्क बनेंगे।

मिथुन : शुभ अंक...8 शुभ रंग...गुलाबी

खर्च की अिधकता कर्ज लेने को मजबूर कर सकती है। िबखरे काम समेटना मुश्किल होगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में पक्ष मजबूत होगा।

कर्क : शुभ अंक...3 शुभ रंग...जामुनी

कार्यस्थल की उलझनें दूर होंगी। बुजुर्गों का मार्गदर्शन भाग्योदय में सहायक हो सकता है। अटके मामले सहज ही पूरे होंगे। यात्रा संभव है।

सिंह : शुभ अंक...7 शुभ रंग...सफेद

िजद्दी रवैया तरक्की में बाधक हो सकता है। साझेदारी में नई योजना की शुरुआत संभव है। िवरोधी उलझाने की कोिशश करेंगे। धैर्य रखें।

कन्या : शुभ अंक...6 शुभ रंग...हरा

सामािजक कार्यक्रमों में आपकी उपस्थिति प्रभावशाली रहेगी। धार्मिक खर्च संभव है। व्यापारिक सौदे लाभदायी हो सकते हैं। यात्रा टालें।

तुला : शुभ अंक...2 शुभ रंग...िफरोजी

व्यापारिक लेन देन लाभदायी रहेंगे। नए लोगों का साथ तरक्की में सहायक होगा। काम टालने से समस्या बढ़ सकती है। िमत्र िमलेंगे।

वृश्चिक : शुभ अंक...1 शुभ रंग...पीला

जोिखम के कार्यों से दूर रहें। अनुभव की कमी से योजनाएं विफल हो सकती हैं। पारिवारिक आयोजनों में शामिल होंगे। िववाद सुलझेगा।

धनु : शुभ अंक...9 शुभ रंग...नारंगी

साझेदारी मंे बड़ी योजना की शुरुआत करेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों को सफलता िमलेगी। नए संपर्क लाभदायी रहेंगे। आस्था बढ़ेगी।

मकर : शुभ अंक...7 शुभ रंग...लाल

मेहनत का लाभ नहीं िमलने से िनराशा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर अनुभव का लाभ िमलेगा। समय पर काम पूरा नहीं होने से नुकसान संभव है।

कुंभ : शुभ अंक...3 शुभ रंग...भूरा

सामूहिक कार्यों में आपसी सहमति बनाना लाभदायी हो सकता है। परिचितों का साथ तरक्की में सहायक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन: शुभ अंक...6 शुभ रंग...स्लेटी

प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ िमलेगा। अनुभव की कमी से आपके िलए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। मांगलिक यात्रा संभव है।

आज का पंचांग

तिथि संवत् : माघ, शुक्ल पक्ष दशमी मंगलवार राित्र 09:50 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2076, शाके 1941, हिजरी सन् 1441, मुस्लिम माह जमादी उलसानी तारीख 9, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु, 4 फरवरी।

यंग फरीदाबाद अकादमी ने महाराजा उम्मीद सिंह को हराया

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

पांचवें आल इंडिया रविंदर फागना अंडर-17 क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल मैच में यंग फरीदाबाद क्रिकेट अकादमी ने महाराजा उम्मीद सिंह क्रिकेट अकादमी को 9 विकेट से हराया। यह मैच पाली स्थित रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेला गया। यह मैच 40–40 ओवर का था। महाराजा उम्मीद सिंह क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 11.5 ओवर में 10 विकेट पर 30 रन बनाए। बल्लेबाज वैभव रखेजा और गौरव शर्मा ने 4-4 रन बनाए। जबकि विपुल ने 3 रन बनाए। यंग फरीदाबाद क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए लक्की भाटी ने 6 और हरीश ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए यंग फरीदाबाद क्रिकेट अकादमी ने 2.3 ओवर में 1 विकेट पर 31 रन बनाकर मैच को जीत लिया। बल्लेबाज तुषार ने 13 और गौरव कुमार ने 2 रन बनाए। जबकि महाराजा उम्मीद सिंह क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपांशु वर्मा ने 1 विकेट लिया। मैन ऑफ़ दा मैच का पुरस्कार लक्की भाटी को दिया गया।

छात्र बन सकेंगे युवा वैज्ञानिक, इसरो ने जारी किया शेड्यूल, 24 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

इसरो की ओर से चलाए गए युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम (युविका) के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसमें 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले हर स्कूल के छात्रों से आवेदन मांगे गए हैं। 3 से 24 फरवरी तक इसरो की वेबसाइट www.isro.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। चयन 8वीं में मिले मार्क्स व अन्य कार्य जैसे सोशल वर्क्स, इंटेलीजेंसी आदि के आधार पर किया जाएगा। इतना ही नहीं चुने गए छात्रों को युवा वैज्ञानिक का नाम भी दिया जाएगा। इसमें चयनित होने वाले छात्रों की मेरिट लिस्ट 2 मार्च को घोषित की जाएगी।

नॉलेज सीरीज

1. 15 साल में पहली बार 5 मैचाें की टी-20 सीरीज किस देश ने जीती है?

2. टी-20 में सबसे ज्यादा हार का रिकाॅर्ड किस देश का है?

3. हाल ही में अाॅस्ट्रेलियन अाेपन पुरुष का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता है?

4. ब्रिटेन में पाई जाने वाली गूसैंडर बत्तखाें के फाेटाे का डक अवाॅर्ड किस फाेटाेग्राफर काे मिला है?

5. काेराेना वायरस फैलने के नाम किस देश में डब्ल्यूएचअाे द्वारा ग्लाेबल इमरजेंसी घाेषित की गई है?

6. विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?

7. हरियाणा रोडवेज में चालक और परिचालक की ड्यूटियां ऑनलाइन करने वाला प्रदेश का पहला डिपो कौन सा है?

8. किस देश ने 10 दिन में 1000 बिस्तर का अस्पताल बनाकर रिकाॅर्ड बनाया है?

9. किस खिलाड़ी ने लगातार 9वें युवेंटस फुटबाॅल लीग में गाेल किया है?

10. दुनिया में टी-20 में सबसे ज्यादा मेडन अाेवर किस खिलाड़ी ने फैंके हैं?

जनगणना का प्रथम चरण 1 मई से, डिजिटल तरीके से होगी गणना

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त विवेक जोशी ने अपने विभाग के स्टॉल का मेले में शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि हरियाणा में डिजिटल मोड जनगणना-2021 के प्रथम चरण-मकान सूचीकरण का कार्य एक मई से 15 जून 2020 के बीच होगा। उन्होंने कहा पहली बार डिजिटल मोड पर प्रदेश में जनगणना का कार्य होगा। प्रगणकों द्वारा विशेष रूप से डिजाइन किए गए मोबाइल एप पर आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे। जिससे जनगणना आंकड़े समय पर जारी हो सकें। जनगणना के दौरान होने वाली हर गतिविधि से अधिकारी व कर्मचारियों को अवगत कराया जाएगा। हरियाणा राज्य में जनगणना-2021 की सभी गतिविधियों का अनुवीक्षण समयानुसार सीएमएमएस पोर्टल पर होगा जो इस कार्य के लिए डिजाइन किया गया है। इस दौरान जोशी ने जनगणना-2021 के प्रचार-प्रसार के लिए तैयार की गई रागिनी सीडी का विमोचन भी किया। जोशी ने बताया कि इस स्टॉल का विशेष आकर्षण ‘जनगणना व्हील‘ है जिस पर जनगणना के संबंध में प्रश्न अंकित है और उसमें भागीदारी के लिए सभी को निश्चित पुरस्कार भी दिया जा रहा है। इसमें जनगणना के आंकड़ों का प्रदर्शन भी आमजन की जानकारी के लिए किया गया। विभाग की ओर से मेले में जनगणना विषय पर प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, स्लोगन लेखन, निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनके विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, आरटीओ में तीन कर्मचारी गायब मिले

भास्कर न्यूज | पलवल

हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री मूलचंद शर्मा सोमवार को आरटीए कार्यालय एवं आईटीआई का औचक निरीक्षण किया, उनके साथ डीसी नरेश नरवाल व एडीसी (आरटीए) वत्सल वशिष्ठ भी मौजूद रहे।

हरियाणा केबिन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सोमवार को सुबह पहले आईटीआई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वर्कशॉप में छात्र व छात्राएं जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते मिले, जिनसे मंत्री ने बातचीत की और मौके पर मौजूद इंस्ट्रक्टर को फटकार लगाते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यापक व्यवस्था क्यों नहीं की गई है। मंत्री शर्मा ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उनकी समस्या सुनी। उन्होंने आईटीआई में बिजली, पानी व सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया। कैबिनेट मंत्री ने आईटीआई के प्रिंसिपल भगत सिहं से पुरानी बिल्डिंग की बजाय नई बिल्डिंग में कक्षाएं चलाने के लिए कहा। उन्होंने आईटीआई के इंस्ट्रक्टर्स को भी दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे सयम पर ड्यूटी आएं और आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। इसके बाद वह आरटीओ ऑफिस पहुंचे। जहां तीन कर्मचारी अपनी डयूटी से नदारद मिले। जिनके खिलाफ कार्रवाई के लिए डीसी को निर्देश दिए हैं।

डेयर डेविल्स क्लब ने यूनिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

आईपी कॉलोनी के मैदान पर सोमवार को आईपी फ्रेंड्स स्प्रिंग फील्ड यूनिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। इस दौरान डेयरडेविल्स क्लब ने बॉबी ब्लास्टर क्लब को 101 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। सचिन तेवतिया को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजक विवेक सचदेवा और जगमोहन भड़ाना के अनुसार 15-15 ओवर के इस टूर्नामेंट में 8 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेयर डेविल्स ने 15 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन बनाए। बल्लेबाज सुशील 53, विजय बैसला 27 और पिंटू के 22 रनों का योगदान रहा। बॉबी ब्लास्टर की ओर से गेंदबाजी में विवेक शर्मा ने 2, विपुल, रवि, सुनील तिवारी और बॉबी ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बॉबी ब्लास्टर की पूरी टीम 14 ओवर में 85 रन पर सिमट गई। बल्लेबाज पिंटू ने सबसे अधिक 22 रन बनाए। डेयरडेविल्स की ओर से सचिन तेवतिया ने 4 विकेट हासिल िकए। इन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

योग में ब्रह्मचारी अक्षय कुमार योगी बने विजेता

पलवल | प्रतिभा कौशल विकास युवा जागृति मिशन के अंतर्गत महर्षि पतंजलि योग संस्थान एवं जिला योग एसोसिएशन के तत्वाधान में श्रीमद दयानंद गुरुकुल विद्यापीठ गदपुरी के प्रांगण में तीन दिवसीय योग एवं खेल शिविर के समापन पर प्रतिभा खोजो योग प्रतियोगिता का आयोजन योगाचार्य गुरमेश सिंह के सानिध्य में संपन्न हुअा। प्रतियोगिता के दौरान श्रेष्ठ योग का खिताब ब्रह्मचारी अक्षय कुमार योगी सीकरी तथा उपविजेता ब्रह्मचारी बादल सीकरी राजू जेसीबी बल्लभगढ़ को नवाजा गया। पांच से आठ आयु वर्ग के ब्वॉयज वर्ग में अक्षय कुमार योगी ने पहला, नीतेश शर्मा ने दूसरा व अमन ने तीसरा, आठ से दस आयु वर्ग में ब्रह्मचारी बादल ने पहला, धीरज ने दूसरा व मयंक ने तीसरा, 10 से 12 आयु वर्ग में राजू ने पहला, पवन कुमार ने दूसरा व जतिन ने तीसरा, 12 से 14 आयु वर्ग में कुलभूषण ने पहला, मनीष ने दूसरा व गौरव और दीपक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने संभाला पदभार, बैठक ली

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

रेवाड़ी से तबादला होकर आए सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने सोमवार को पदभार संभाल लिया। इसके बाद उन्होंने बीके अस्पताल के डाक्टरों के साथ बैठक की। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाने के लिए निर्देश दिए। डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट रहने के लिए कहा। सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ईएनटी स्पेशलिस्ट हैं। साथ ही वह बीके अस्पताल में पीएमओ के पद पर भी रह चुके हैं। लिहाजा उन्होंने बताया कि उन्हें यहां कार्य करने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

फेयरवेल पार्टी में अमन मिस्टर और ईशा मिस होली चाइल्ड चुनी गईं

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व मां शारदे की स्तुति से हुआ। इसके बाद गीत-संगीत से बच्चों ने समां बांध दिया। इन्होंने फिल्मी गानों पर जमकर डांस किया। जूनियर बच्चों ने अपने सीनियर्स की विदाई की बेला पर एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हास्य प्रस्तुति रही। जिसने विदाई के भावपूर्ण वातावरण को हंसी के ठहाकों से गुंजा दिया। इस दौरान अमन पांडे को मिस्टर होली चाइल्ड तथा ईशा अरोड़ा को मिस होली चाइल्ड चुना गया। विद्यालय के प्रबंधक साकेत भाटिया, प्राचार्य तथा उपप्राचार्य ने यहां से विदा हो रहे बच्चों की सफलता की कामना की।

स्टूडेंट्स को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए : नागर

फरीदाबाद |इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी ने लायंस क्लब डैफोडिल फरीदाबाद के साथ आईएमटी कैंपस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 104 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। इस दौरान तिगांव के विधायक राजेश नागर तथा संस्थान के निदेशक डॉ. रवि हांडा ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने स्टूडेंट्स से आह्वान किया कि वे रक्तदान के लिए सक्षम होते हैं इसलिए उन्हें आगे आना चाहिए। यदि किसी के दिए गए रक्त से किसी जरूरतमंद की जान बच जाए तो इससे बड़ा पुण्य का और कोई कार्य नहीं हो सकता। डा. हांडा ने मुख्य अतिथि विधायक राजेश नागर तथा लायंस क्लब के पदाधिकारियों को पौधों का गमला देकर स्वागत किया।

डिजिटल और स्मार्ट घड़ी पहनकर आने पर भी लगी रोक

बजट से लाखों दैनिक यात्री रहे निराश, न मिली नई लोकल, न मिला ट्रेनों का ठहराव

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा शुरू होने में 11 दिन शेष हैं। ऐसे में सीबीएसई की ओर से रोज नए-नए नियम बनाए जा रहे हैं। परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए बोर्ड ने एक नया आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अब एडमिट कार्ड पर स्कूल के प्रधानाचार्य के साथ अभिभावक के हस्ताक्षर होना जरूरी है। अन्यथा छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि इस संबंध में सीबीएसई की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है।

सीबीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 20 मार्च तक होगी। जबकि 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 30 मार्च तक होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। सभी स्कूल यूजर-पासवर्ड के साथ लॉग इन कर इसे सीबीएसई की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। स्कूल प्रबंधकों के अनुसार सीबीएसई ने इस बार नया फरमान जारी किया है। इसमें एडमिट कार्ड पर स्कूल के प्राचार्य व अभिभावक के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। बिना इसके छात्र की परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं होगी।

फरीदाबाद। स्कूल में छात्रों को परीक्षा की तैयारी करती अध्यापिका।

इस बार नियमों के पालन में नहीं रहेगी छूट

सीबीएसई के अधिकारी के अनुसार बोर्ड ने इन नियमों को पिछले वर्ष भी लागू किया था, लेकिन इन्हें अनिवार्य नहीं किया था, यही वजह थी कि अगर कोई छात्र समय निकलने के बाद भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचता था तो उसे एंट्री दे दी जाती थी, लेकिन इस वजह से अन्य छात्रों का पेपर प्रभावित होता था। यही वजह है कि इस बार इन्हें अनिवार्य कर दिया गया है। बोर्ड के अनुसार जो छात्र अपनी स्कूल ड्रेस में नहीं आएंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अलावा देरी से केंद्र पर पहुंचने वाले छात्रों को भी सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

अधिकारी के अनुसार इस बार बोर्ड ने परीक्षा को लेकर एक और फरमान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि परीक्षा देने के लिए सभी परिक्षार्थी स्कूल ड्रेस में ही केंद्र पर पहुंचेंगे। डिजिटल और स्मार्ट घड़ी पहन कर आने पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में बोर्ड ने सभी स्कूलों को गाइडलाइन भेजी है।

छात्र परीक्षा फार्म भरते समय अपने और अभिभावक के नाम में गलती कर देते हैं। जिसे ठीक कराने के लिए स्कूल और विद्यार्थी दोनों को परेशान होना पड़ता है। इसलिए इस वर्ष एडमिट कार्ड में इस बार प्रधानाचार्य व अभिभावक दोनों के हस्ताक्षर अनिवार्य कर दिए गए हैं।
-प्रीति ए सिंह, प्राचार्य रावल कान्वेंट स्कूल

{अधिकारियों के अनुसार स्कूल ड्रेस में छात्रों को केंद्र पर आने का दिया गया है निर्देश

सिटी स्पोर्ट्स**

02

फरीदाबाद, मंगलवार 04 फरवरी, 2020 |

सही हल क्रॉस वर्ड | 5278**

बाएं से दाएं

1. झाबा, खांचा, डाला (3)

3. आखिरी, सबसे बाद का, चरम (3)

6. लकड़ी, पुआल आदि की दुकान (2)

7. अर्चना, उपासना, पूजन (2)

8. जिसमें नग, मोती आदि जड़े गए

हों (3)

9. ओस, तुषार (4)

12. घर, मकान, तीर्थ-स्थान,

देवस्थान (2)

13. सहारा, सहायक वस्तु (3)

15. मंगनी, विवाह का ठहराव (3)

17. व्याघ्र, चीता (2)

18. तेज, तीक्ष्ण, अत्यधिक, ऊंचा,

उग्र (2)

19. खुशी से, हर्ष सहित (3)

20. अनावश्यक, जो जरूरी न हो (2,3)

24. पराजय, माला (2)

25. आमना-सामना, विरोध, बराबरी (4)

26. अदब, शिष्टाचार, विवेक (3)

27. कच्चा भोजन, कच्ची रसोई (3)

ऊपर से नीचे

1. घाटा, कमी (2)

2. घड़ा, गगरी (3)

3. फल, नतीजा, समाप्ति, पूर्ति (3)

4. धर्म, धार्मिक संप्रदाय (4)

5. सामान्य योग्यता या लियाकत, विवेक (3)

7. पूर्णिमा, पूर्णमासी (3)

10. मुबारकबाद (3)

11. विशेष, विशिष्ट (2)

13. टकराव, स्पर्द्धा, होड़ (3)

14. चुटकुला, हंसी मजाक की बात (3)

16. एक प्रसिद्ध मीठा व लंबोतरा

कंद (3)

17. बाहर की ओर का, बाह्य, पराया,

भिन्न (3)

19. हल्का और सुखद नशा, खुमार,

खुशी (3)

20. लज्जा, शर्म (3)

21. जलयान, जलपोत, वायुयान (3)

22. बेकार होना, बेरोजगारी (3)

23. लाड़ला (3)

25. मुंह, चेहरा, खुला भाग (2)

 5279**

{पंडित प्रो. विनोद शास्त्री




आज जन्मे बच्चों के नामाक्षर व राशि

समय नक्षत्र चरण पाया राशि नामाक्षर

07:15 रोहिणी 2 स्वर्ण वृष वा

13:27 रोहिणी 3 स्वर्ण वृष वि

19:40 रोहिणी 4 स्वर्ण वृष वु

01:49 मृगशिरा 1 स्वर्ण वृष वे

गुप्त नवरात्रौत्थापन, रोहिणी व्रत जैन, पशु मेला रामदेवजी समाप्त नागौर, मुनि अजित नाथ जयंती, िववाह मुहूर्त रोहिणी में।

चौघड़िया मुहूर्त :

प्रात: 09:58 से 11:19 तक चर का चौघड़िया, प्रात: 11:19 से 02:02 तक लाभ व अमृत का चौघड़िया, दोपहर 03:23 से 04:45 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।

आज िवशेष :

आज ऐन्द्र योग में कांसी दान करना शुभ फलदायी होता है। आज देवी के नवरात्र करने वाले नवरात्रौत्थापन करें। रोहिणी नक्षत्र में ब्रह्मा जी की पूजा कर व्रत करें तो सुख-समृद्धि बढ़ती है।

सूर्योदय कालीन नक्षत्र :

रोहिणी नक्षत्र राित्र 01:49 तक, इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। ऐन्द्र योग राित्र बाद प्रात: 05:13 तक रहेगा, इसके बाद वैधृति योग रहेगा। तैतिल करण प्रात: 09:35 तक रहेगा, इसके बाद गर करण रहेगा।

ग्रह विचार (प्रात: 05:30)

सूर्य-मकर, चंद्र-वृष, मंगल-वृश्चिक, बुध-कुंभ, गुरु-धनु, शुक्र-मीन, शनि-मकर, राहु-मिथुन, केतु-धनु राशि में स्थित हैं।

दिशाशूल : उत्तर दिशा

यदि जरूरी हो तो दूध पीकर यात्रा कर सकते हैं।

राहुकाल :

दोपहर 03:00 से 04:30 तक रहेगा।

शुभाशुभ ज्ञानम् :



वा



26



33









32

का

ना

19

जा





क्ल

दा

23



22



21







22

का

24



30





31

ना

29



28

मौ







20

जि

19



18



रा

गा

17

या

27

वा

25





26



जा

24



ला



23



16

श्वे

ला



मा

15

बे

ना





14

प्र

की

12

री

11

सी

ना

10

सू

10



13





8

रा







9



ठै





8



7

रा

6



4

भी

चि

5

का



2

यो



3



1

न्या

27

26

23

22

19

20

25

24

28

18

17

16

15

23

21

22

20

13

12

14

11

10

15

9

9

8

7

6

5

6

3

2

4

3

1

फरीदाबाद। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लेते हुए लक्की भाटी।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लक्की भाटी को मिला

इसरो की ओर से आयोजित युविका कार्यक्रम की फाइल फोटो।

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए स्कूल के सभी छात्रों को जागरूक किया जाएगा और आवेदन के लिए कहा जाएगा। अगर छात्रों का चयन होता है तो यह प्रदेश के साथ ही जिला, स्कूल के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।
-सतेन्द्र कौर, जिला शिक्षा अधिकारी

चुने छात्रों के लिए गर्मी की छुट्टियों में कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसमें उन्हें इसरो के कार्यों, वैज्ञानिक अनुसंधानों, रॉकेट व अंतरिक्ष विज्ञान सहित अन्य जानकारी दी जाएंगी। उन्हें अहमदाबाद, बेंगलुरू, शिलांग, तिरूवनंतपुरम में से किसी एक इसरो केंद्र पर ले जाया जाएगा। छात्रों के सफर, रहने-खाने आदि सभी खर्च इसरो की ओर से उठाया जाएंगे


हर राज्य से 3 छात्र चुने जाएंगे | इसरो के युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रत्येक राज्य से व केंद्र शासित राज्यों से 3-3 छात्रों का चयन किया जाएगा। इसलिए इसमें आवेदन करने वाले छात्रों की छोटी से छोटी विशेषताओं को परखा जाएगा। चयन प्रक्रिया में छात्रों को कक्षा 8वीं में मिले मार्क्स को देखा जाएगा। इसके अलावा छात्रों के अन्य कार्यों को भी परखा जाएगा।

चुने गए छात्रों के लिए गर्मी की छुट्टियों में कार्यक्रम संचालित किया जाएगा

1. भारत 2. न्यूजीलैंड का 3. नाेवाक जाेकाेविच 4. जाेनाथन ग्रांट काे 5. चीन में 6. 4 फरवरी 7. भिवानी 8. चीन ने 9. क्रस्टियाेनाे राेनाल्डाे 10. जसप्रीत बुमराह



उत्तर

सुझाव या फीडबैक

के लिए हमें ई-मेल करें

editorharyana@dbcorp.in

सवाल

आज के

भास्कर

मोबाइल एप पर आंकड़ों को इक्ट्‌ठा किया जाएगा

आरटीओ कार्यालय का निरीक्षण करते मंत्री साथ में डीसी व आरटीओ मौजूद।

आईटीआई की हालत ऐसी कि बच्चे फर्श पर बैठकर पढ़ाई कर रहे थे

सचिन तेवतिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया

दिल्ली- पलवल के यात्री संघों ने बजट को बिल्कुल निराशाजनक बताया



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Faridabad News - signature of the principal and guardian of the school on the admit card is mandatory
Faridabad News - signature of the principal and guardian of the school on the admit card is mandatory
Faridabad News - signature of the principal and guardian of the school on the admit card is mandatory
Faridabad News - signature of the principal and guardian of the school on the admit card is mandatory


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RVf3gE

ADD











Pages